अंडे ख़त्म हो गए, अब झगड़े शुरु हो जाएंगे....

By Staff

अंडे ख़त्म हो गए, अब झगड़े शुरु हो जाएंगे....
श्वेता तिवारी कहती हैं उन्हें कभी नहीं लगा कि लोग उन्हें पसंद कर सकते हैं.रियेल्टी शो 'बिग बॉस" के चौथे सीज़न की विजेता, चर्चित टीवी कलाकार, श्वेता तिवारी कहती हैं उन्हें कभी नहीं लगा कि लोग उन्हें पसंद कर सकते हैं.ख़िताब जीतने के बाद मुंबई में एक पत्रकार सम्मेलन में श्वेता तिवारी ने ये बात कही.

श्वेता ने कहा, “घर के अंदर कुछ भी पता नहीं चलता था. वहां तो लगता था कि सुबह हो गई, अंडे ख़त्म हो रहे हैं अब झगड़े शुरु हो जाएंगे......दूध भी नहीं है, नाश्ते में क्या बनाएंगे, टमाटर ख़त्म हो गए, दोपहर के खाने में क्या बनाएंगे. सुबह उठते ही बाल बांध कर खाने की तैयारी में लग जाती थी, फिर शाम हो जाती थी तो फिर तैयार नहीं होती थी. मुझे लगता था कि जो लोग देख रहे होंगे वो सोच रहे होंगे कि ये सुबह से ऐसे ही घूम रही है, कभी अंडे या मसाले के लिए लड़ रही है, इसको क्या वोट करेंगे. मुझे कभी समझ नहीं आया कि लोग मुझे पसंद कर सकते हैं या कर रहे होंगे."

14 हफ़्तों तक घर के अंदर अपने संतुलित और मर्यादित व्यवहार की वजह से लोकप्रिय हुई श्वेता ख़िताब जीतने वाली पहली महिला हैं.लेकिन जीतने से पहले उन्हें कभी नहीं लगा कि एक महिला ये शो जीत सकती है.श्वेता ने कहा, “जब फ़ाइनल में सिर्फ़ मैं और खली जी बचे, मैंने सोचा था कि खली भाई ही जीतेंगे. वो अंतरराष्ट्रीय स्टार और मैं एक टीवी एक्टर, हमारी लोकप्रियता या फ़ैन्स में कोई तुलना ही नहीं थी. मैंने बिलकुल नहीं सोचा था कि मैं जीतूंगी या फिर चोटी के दो प्रतियोगियों में भी आऊंगी."

उन्होंने आगे कहा, “जब सलमान भाई (शो के मेज़बान, अभिनेता सलमान ख़ान) ने मेरा हाथ ऊपर कर मुझे विजेता घोषित किया, तो मैंने ने घूम कर देखा कि कहीं खली भाई का हाथ भी तो ऊपर नहीं है और अचानक लोगों ने चिल्लाना शुरु किया, पटाखे छूटने लगे, तब मुझे लगा कि अरे मैं जीत गई, ये कैसे हो गया ? मैं सलमान भाई को देख रही थी और उन्होंने मुझसे कहा कि श्वेता, यक़ीन करो कि तुम जीत गई हो."

पहलवाल खली 'बिग बॉस' सीज़न 4 के पहले रनर-अप घोषित किए गए.पुरुस्कार के रूप में मिले एक करोड़ रुपये को श्वेता ऐसी जगह निवेश करना चाहती हैं जहां उनकी बेटी के भविष्य के लिए फ़ायदा हो.

रनर-अप

डब्लयूडब्लयूई के पहलवान खली 'बिग बॉस" के पहले रनर-अप और फ़िल्म अभिनेता अश्मित पटेल दूसरे रनर अप रहे.खली ने कहा कि वो दूसरे नम्बर पर आने से ख़ुश हैं. उन्होंने कहा, “मैं पहलवान हूं, एक्टर नहीं हूं. इसलिए घर के अंदर मैंने जो किया, दिल से किया, दिखाने के लिए नहीं."वहीं अश्मित पटेल कहते हैं, “मैं पहले दिन से कहता आया हूं जीतना-हारना अलग बात है, जब भी मैं घर से निकलूंगा, विजेता की तरह निकलूंगा. मेरे हिसाब से मैंने वो हासिल किया है."

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X