बिग बॉस, राखी का इंसाफ़...अब सिर्फ़ देर रात

By Jaya Nigam
बिग बॉस, राखी का इंसाफ़...अब सिर्फ़ देर रात

बिग बॉस और राखी का इंसाफ़ अब रात 11 से सुबर पांच बजे के बीच ही दिखाए जा सकेंगे.

टेलीविज़न रियलिटी शो 'बिग बॉस' और 'राखी का इंसाफ़' अब देर रात ही दिखाए जा सकेंगे.

कई दर्शकों और महिला संगठनों की शिकायतों के बाद सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने 'बिग बॉस' प्रसारित कर रहे चैनल 'कलर्स' और 'राखी का इंसाफ़' का प्रसारण कर रहे चैनल 'इमेजिन टीवी' को कहा है कि वो इनका प्रसारण समय भारतीय समयानुसार रात 11 से सुबह पांच बजे के बीच ही रखें.

बीबीसी संवाददाता टिंकू रे से बात करते हुए मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि इन दोनों शोज़ का किसी और वक़्त में दोबारा प्रसारण भी नहीं किया जा सकेगा.

साथ ही समाचार चैनलों में इन दोनों शो के किसी भी अंश को भी रात 11 से सुबह पांच बजे के बीच ही दिखाया जा सकेगा.

इसके अलावा 'कलर्स' और 'इमेजिन टीवी' को शोज़ की शुरुआत में 'सिर्फ़ वयस्कों के लिए' की सूचना भी चलानी होगी. हालांकि बीबीसी से बात करते हुए 'कलर्स' और 'इमेजिन टीवी' के प्रवक्ताओं ने कहा कि अभी उन्हें मंत्रालय की ओर से ऐसा कोई आदेश नहीं मिला है.

बिग बॉस से हाल ही में बाहर हुए प्रतियोगी राहुल भट्ट ने इस कदम का स्वागत करते हुए कहा, "बिग बॉस में खुलेआम अश्लीलता परोसी जा रही थी. दर्शकों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया जा रहा था. इसमें प्रतियोगी जिस भाषा का इस्तेमाल करते हैं, उसे आप पूरे परिवार के साथ बैठकर देख ही नहीं सकते." राहुल ने ये भी कहा कि ये क़दम तो बहुत पहले उठाया जाना चाहिए था.

'बिग बॉस' और 'राखी का इंसाफ़' लंबे समय से ग़लत वजहों से चर्चा में हैं और राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी इन दोनों शोज़ में दिखाई जाने वाली सामग्री पर कड़ी आपत्ति जताई थी. दिलचस्प बात तो ये है कि बिग बॉस में हिस्सा लेने के लिए अंतरराष्ट्रीय मॉडल पामेला एंडरसन मुंबई पहुंच चुकी हैं, और बुधवार रात से वो इस शो में दिखाई देंगी.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X