केरल पर्यटन के ब्रांड एम्बेस्डर बनेंगे बिग बी!

By Neha Nautiyal

Amitabh Bachchan
गुजरात के ब्रांड एम्बेसडर बनने के बाद बॉलीवुड शंहशाह अमिताभ बच्चन पर्यटन को प्रोत्साहन देने के लिए केरल टूरिज्म के ब्रांड एम्बेस्डर बनेंगे। राज्य के पर्यटन मंत्री कोडियरी बालकृष्णन ने यह जानकारी दी।

बालकृष्णन ने कहा, "मुझे उनका एक पत्र मिला है जिसमें लिखा है कि वह ब्रांड एम्बेस्डर बनना चाहते हैं और इसके लिए बातचीत शुरू करने के लिए तैयार हैं।" अमिताभ पिछले महीने कुछ कार्यक्रमों के दौरान राज्य में थे। उस समय उन्होंने एक टीवी चैनल को दिए साक्षात्कार में कहा था कि वह केरल पर्यटन के ब्रांड एम्बेस्डर बनने का प्रस्ताव सहर्ष स्वीकार करेंगे।

वैसे अमिताभ बच्चन इन दिनों ब्लॉगिंग में पूरी तरह सक्रिय हैं और अपने ब्लॉग में उन्होंने जानकारी दी है कि 13 मार्च से शुरू होने वाले 'मस्कट फिल्म महोत्सव' में उन्हें लाइफ टाइम अचीवमेंट से नवाजा जाएगा।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X