..................... Big B injured, fans says get well soon Amitji | बिग बी हुए घायल फैन्स ने कहा जल्दी ठीक हो जाओ अमित जी - Hindi Filmibeat

बिग बी हुए घायल फैन्स ने कहा जल्दी ठीक हो जाओ अमित जी

Amitabh Bachchan
रामगोपाल वर्मा की आने वाली फिल्म 'डिपार्टमेंट' की शूटिंग के समय सदी के महानायक अमिताभ बच्चन घायल हो चुके हैं। छोटे से चोट के चलते घायल हो चुके अमिताभ ने ट्विटर में ट्वीट किया कि मुझे सेट पर एक्शन सीन करने के दौरान पसलियों में चोट लग गयी है।

इस चोट के कारण बिग बी को सांस लेने में परेशानी हो रही है। आगे ट्वीट करते हुए बॉलीवुड के सरकार ने कहा कि आज कल चोटों का मौसम चल रहा है पहले अभिषेक घायल हुए और अब मैं। अपने फैन्स के लिए बिग बी ने कहां कि आप लोगों को चिंता करने की बात नहीं है मैं जल्द ही ठीक हो जाउंगा।

रामगोपाल वर्मा अमिताभ से एक एक्शन सीन करवाना चाहते थे जिसकी शूटिंग के समय उन्हें चोट लग गयी। उनके एक फैन्स ने ट्वीट किया है कि क्यार रामगोपाल वर्मा पागल हो गया है जो आपसे इस उम्र में एक्शन सीन करवा रहा है। आप अपना ख्याल रखिए। इस फिल्म में अमिताभ एक ऐसे गैंगस्टर के किरदार में नजर आएंगे जो बाद में नेता बन जाता है।

अमिताभ बच्चन को लगी चोट के बारे में रामगोपाल का कहना है कि मुझे तो इसके बारे में पता ही नहीं चला कि ये सब कैसे हो गया। क्योंकि ये शूट मेरे ही सामने एक घंटे पहले ही लिया गया था और जब अमिताब बच्चन जी ने ट्वीट किया तब जाना की उन्हें चोट लगी है। रामू ने बाद में ट्वीट किया ओ सरकार आपने मुझे इसके बारे में पहले क्यों नहीं बताया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X