ऋतिक रोशन की इस सुपरहिट फिल्म के सीक्वल को लेकर आयी बड़ी अपडेट

Hrithik Roshan
ऋतिक रोशन को ना सिर्फ बॉलीवुड का ग्रीक गॉड कहा जाता है बल्कि दुनिया भर में उन्हें एक स्टाइल आइकॉन के तौर पर पहचान मिली हुई है। ऋतिक रोशन ने अपने फिल्मी करियर में कई हिट फिल्में दी है लेकिन उनके देसी हीरो के इमेज वाली फिल्म 'कृष' को लेकर फैंस के बीच उत्सुकता कुछ ज्यादा ही होती है। ऋतिक रोशन ने अपने बर्थडे वाले दिन मीडिया से बात करते हुए 'कृष' फ्रेंचाइजी की चौथी फिल्म को लेकर हिंट भी दिया था। ऋतिक रोशन के फैंस के लिए 'कृष 4' एक मच अवेटेड फिल्म है। अब इस फिल्म को लेकर ऋतिक रोशन के पिता राकेश रोशन ने बड़ा अपडेट दिया है।

हाल ही में राकेश रोशन मीडिया से बात करते समय जिस अंदाज में उन्होंने 'कृष 4' को लेकर बात की उससे समझ में आता है कि जल्द ही इस फिल्म को लेकर कोई बड़ी अपडेट आ सकती है। मीडियाकर्मियों ने जब राकेश रोशन से 'कृष 4' के बारे में बात की तो उन्होंने बड़े ही नर्म अंदाज में कहा, "जल्द ही इस फिल्म को लेकर आपको अपडेट मिल सकती है।" 'कृष' फ्रेंचाइजी की फिल्मों के निर्माण से लेकर निर्देशन तक राकेश रोशन खुद ही कर रहे हैं। ऐसे में अगर राकेश रोशन खुद कहते हैं कि इस फिल्म पर जल्द अपडेट आएगी तो फैंस के दिलों में इस फिल्म को लेकर उम्मीद बढ़ रही है।

कुछ समय पहले ही ऋतिक रोशन ने इस फिल्म को लेकर दिये अपने बयान में कहा था, "कृष 4 फ्लोर पर आने के लिए पूरी तरह से रेडी है। कुछ टेक्निकल समस्याओं की वजह से यह फिल्म अटकी पड़ी हुई है।" उन्होंने फिल्म को लेकर अपने फैंस से कहा था कि वे इस फिल्म को लेकर प्रार्थना करें, कि यह फिल्म जल्द ही फ्लोर पर आ जाए और काम शुरू हो सके। अगर वर्कफ्रंट की बात की जाए तो ऋतिक रोशन इस समय अपनी फिल्म 'फाइटर' को लेकर व्यस्त हैं। इस जबरदस्त एक्शन फिल्म की शूटिंग चल रही है और 2024 में इसके रिलीज होने की संभावना है। वहीं बॉलीवुड की गलियों में यह भी कहा जा रहा है कि अगर 'पठान' का सीक्वल बनता है तो इस फिल्म में शाहरुख खान, सलमान खान, जॉन अब्राहम के साथ-साथ ऋतिक रोशन को भी एक्शन करते हुए देख सकते हैं।

Read more about: hrithik roshan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X