जैकलीन फर्नांडीज के आशिक ने तिहाड़ जेल में किया अरविंद केजरीवाल का स्वागत, बोला- 'बनूंगा सरकारी गवाह'

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और उनके समर्थकों के लिए ये दिन काफी भारी चल रहे हैं। सीएम को हाल ही में 6 दिनों के लिए गिरफ्तार किया गया है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में केजरीवाल से दो घंटे तक पूछताछ करने के बाद उन्हें अरेस्ट कर लिया था।
हालांकि, केजरीवाल पर गिरफ्तारी की तलवार लंबे समय से लटकी हुई थी। लेकिन उनको लेकर काफी कुछ चल रहा है। ऐसे में महाठग सुकेश चंद्रशेकर का एक बयान सामने आया है जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी है।
सुकेश चंद्रशेखर भी इस जेल में मनी लॉंड्रिंग के मामले में सजा काट रहे हैं। तिहाड़ जेल पहुंच अरविंद केजरीवाल का स्वागत करते हुए सुकेश ने कुछ ऐसा कह डाला है जो कि खबरों का हिस्सा है।
क्या बोला महाठग?
जैकलीन फर्नाडीज के साथ सुकेश का नाम जुड़ा था। तिहाड़ जेल में पहुंचने के बाद अरविंद केजरीवाल का स्वागत करते हुए उसने कहा, "ये सच्चाई की जीत है, मैं अरविंद केजरीवाल का तिहाड़ जेल में स्वागत करता हूं।" इसके अलावा सुकेश ने कहा है कि, ''मैं अरविंद को बेनकाब करूंगा, मैं सरकारी गवाह बनूंगा और ये भी देखूंगा कि उनको सजा मिले।'' जैसे ही सुकेश ने बात कही उनको लेकर काफी चर्चा हो रही है। लोगों के द्वारा उसके इस बयान को हजम नहीं किया जा रहा है।
कौन है सुकेश चंद्रशेखर
महाठगी की दुनिया का एक बड़ा नाम है सुकेश चंद्रेशेखर। उसकी कहानियां बच्चों से लेकर बड़ों और फिल्मी जगत के कई बड़ी हस्तियों के मुंह से भी सुनने को मिलती है। फिल्मी दुनिया से तो उसे कुछ विशेष ही लगाव था।
तभी तो जैकलीन फर्नांडीज और नोरा फतेही जैसी एक्ट्रेस के साथ उसके फोटो दिखते रहते हैं। ये सब उनका नाम भी कभी कभी लेते रहते हैँ। जैकलीन से इसका नाम जुड़ा था और अक्सर वो लेटर लिखता रहता है।


Click it and Unblock the Notifications











