RRR में आलिया भट्ट अपनी आवाज में बिखेरेंगी जलवा, डांस नंबर से लगांएगी आग- डिटेल!
एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों संजय लीला भंसाली की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी को लेकर बिजी है। गंगूबाई काठियावाड़ी से पहले आलिया भट्ट आरआरआर दशहरा के मौके पर रिलीज होगी। अब खबरें आ रही हैं कि आलिया भट्ट की आवाज एक बार फिर फैंस को सुनने को मिलेगी। इम्तियाज अली की हाईवे के बाद वह शशांक खेतान की फिल्म हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया में भी गा चुकी हैं। अब आरआरआर के हिंदी वर्जन में भी आलिया भट्ट गाना गा सकती हैं।
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट की मानें आलिया भट्ट आरआरआर में एक गाना और डांस नंबर कर सकती हैं। इस डांस नंबर को खुद आलिया भट्ट गा सकती हैं। लेकिन वह सिर्फ हिंदी वर्जन आरआरआर में होगा क्योंकि दूसरी भाषा में आलिया की आवाज नहीं सुनने को मिलेगी।
बता दें आरआरआर में आलिया भट्ट, अजय देवगन, जूनियर एनटीआर और रामचरण जैसे कई एक्टर नजर आएंगे। फिल्म को एसएस राजामौली लेकर आ रहे है। इस मेगा बजट फिल्म को दशहरा पर रिलीज किया जाएगा।
बता दें संजय लीला भंसाली की फिल्म में आलिया भट्ट लीड रोल में हैं। फिल्म दिवाली पर रिलीज हो सकती है। फिल्म की शूटिंग का काम शुरू हो चुका है।
आलिया भट्ट ने अभी तक ये गाने गाए हैं।

समझांवा की
फिल्म: हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया
सिंगर: आलिया भट्ट
ऑरिजनल सिंगर : अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल
लिरिक्स - कुमार

सोहा साहा
फिल्म: हाईवे
सिंगर : ज़ेब बंगेश और आलिया भट्ट
म्यूजिक: A.R रहमान
बोल- इरशाद कामिल

इक कुड़ी
फिल्म: उड़ता पंजाब
सिंगर: आलिया भट्ट और दिलजीत दोसांझ
म्यूजिक: अमित त्रिवेदी
बोल : श्री शिव कुमार

हमसफर
फिल्म: बद्रीनाथ की दुल्हनिया
सिंगर: अखिल सचदेवा और मंशील गुजराल
फीमेल सिंगर: आलिया भट्ट
म्यूजिक: अखिल सचदेवा
बोल: अखिल सचदेवा

लव यू जिंदगी
फिल्म: डियर जिंदगी
सिंगर: आलिया भट्ट
ऑरिजनल: जसलीन
बोल- कौशल
म्यूजिक - अमित त्रिवेदी


Click it and Unblock the Notifications