Satish Kaushik की मौत के मामले में चौंकाने वाला खुलासा, फॉर्म हाउस पर मिली आपत्तिजनक दवाइयां

Satish Kaushik Death: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सतीश कौशिक की बुधवार को हार्ट अटैक की वजह से मृत्यु हो गई थी। सतीश कौशिक का निधन दिल्ली में हुआ था। पोस्टमार्टम के बाद उनके पार्थिव शरीर को मुंबई लेकर जाया गया जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया। लेकिन, अब अभिनेता की मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। दिल्ली पुलिस के सूत्रों के अनुसार सतीश कौशिक की मृत्यु संदिग्ध परिस्थिति में हुई है।
कई मीडिया रिपोर्ट की मानें तो दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने खुलासा किया है कि जब टीम ने फॉर्म हाउस पर जाकर जांच की तो कुछ आपत्तिजनक दवाइयां भी पाई गई। हालांकि, पुलिस अभी विसरा रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। विसरा रिपोर्ट आने के बाद ही पुलिस कोई आधिकारिक बयान देगी।
साथ ही, पुलिस फॉर्म हाउस पर होली में आए मेहमानों की लिस्ट भी तैयार कर रही है। कहा जा रहा है कि पुलिस उस बिजनेसमैन की भी तलाश कर रही है, जो सतीश कौशिक के निधन के बाद से लगातार फरार हैं। साथ ही यह जांच भी की जाएगी कि आपत्तिजनक दवाइयां कैसे फॉर्म हाउस में आए और क्या इनका सतीश कौशिक से कोई कनेक्शन था।
दरअसल, सतीश कौशिक दिल्ली अपने दोस्त की होली की पार्टी में शामिल होने के लिए आए थे। लेकिन पार्टी के ही दिन रात में उनकी तबीयत खराब हुई और उन्होंने खुद ड्राइवर को अस्पताल लेकर चलने को कहा लेकिन उनकी मौत हो गई। वहीं, डॉक्टर्स का कहना है कि उनकी मौत हार्ट अटैक से हुई है। अनुपम खेर ने ट्वीट कर सबको सबसे पहले जानकारी दी थी कि, उनके जिगरी दोस्त सतीश कौशिक अब इस दुनिया में नहीं रहे।
अनुपम खेर ने सतीश कौशिक के निधन की खबर पर पीटीआई से बातचीत की थी। उन्होंने बताया कि, सतीश कौशिक उस वक्त दिल्ली में अपने एक दोस्त के घर पर थे, जब उन्होंने बेचैनी की शिकायत शुरू हुई। उन्होंने कहा- 'वो बेचैनी महसूस करने लगे थे और ड्राइवर से अस्पताल ले जाने को कहा। रास्ते में ही उन्हें हार्ट अटैक आ गया। उस वक्त रात करीब 1 बज रहा था।'


Click it and Unblock the Notifications