शाहरुख खान फैंस के लिए बड़ी खबर- दो सालों के बाद, किंग खान ने शुरु की एक्शन फिल्म 'पठान' की शूटिंग
शाहरुख खान की फिल्म पठान को लेकर चर्चा शुरु हो चुकी है। हालांकि फिल्म की आधिकारिक घोषणा अभी तक नहीं की गई है, लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म की शूटिंग आज से यानि की 18 नवंबर से मुंबई के यशराज स्टूडियो में शुरु कर दी गई है। पठान का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं। यशराज बैनर के तहत यह एक बिग बजट एक्शन फिल्म होने वाली है।
टाइम्स ऑफ इंडिया में आए रिपोर्ट की मानें तो यशराज फिल्म फिलहाल शाहरुख की फिल्म से जुड़ी जानकारी को गुप्त रखना चाहती है। लेकिन फिल्म आज से फ्लोर पर आ चुकी है।

2018 में रिलीज हुई फिल्म 'ज़ीरो' के बाद शाहरुख खान दो सालों तक बड़े पर्दे से गायब रहे। अब उनके फैंस बेकरार हो चुके हैं और उनकी अगली फिल्म की बेसब्री से प्रतीक्षा कर रहे हैं। पठान में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम मुख्य किरदारों में होंगे। वो दोनों कुछ दिनों के बाद शूटिंग ज्वॉइन करने वाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications