BIG NEWS! पठान के साथ थियेटर में दिखेंगे रणबीर- श्रद्धा, 'तू झूठी मैं मक्कार' के ट्रेलर को लेकर बड़ी प्लानिंग

big-news-ranbir-kapoor-sharddha-kapoor-tu-jhoothi-main-makkaar-trailer-come-with-pathaan-in-theatres

Tu Jhoothi Main Makkaar trailer: लव रंजन की फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' ने अपनी पहली झलक के साथ ही लोगों के दिल में जगह बना ली है। शानदार टीजर के बाद, फैंस अब बेसब्री से इस फिल्म के ट्रेलर का इंतजार कर रहे हैं। सूत्रों की माने तो रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर स्टारर इस बहुप्रतीक्षित फिल्म का ट्रेलर जल्द ही लॉन्च होने वाला है।

इतना ही नहीं, बल्कि बड़ी खबर है कि इस ट्रेलर को यशराज फिल्म्स द्वारा पठान के साथ अटैच किया जाएगा, जो दोनों फिल्मों का डिस्ट्रीब्यूशन देख रहे हैं। जी हां, शाहरुख खान- दीपिका पादुकोण की पठान के साथ दर्शक थियेटर में 'तू झूठी मैं मक्कार' का ट्रेलर देख पाएंगे। बता दें, पठान 25 जनवरी को दुनियाभर में रिलीज हो रही है।

लव रंजन ने हमें प्यार का पंचनामा सीरीज और सोनू के टीटू की स्वीटी जैसी सुपरहिट फिल्में दी हैं। लिहाजा, अब उनकी अगली फिल्म को लेकर भी काफी उम्मीदें हैं। इस फिल्म के साथ रणबीर और श्रद्धा भी पहली बार साथ आए हैं। वहीं, फिल्म में डिंपल कपाड़िया और बोनी कपूर भी दिखने वाले हैं।

'तू झूठी मैं मक्कार' लव रंजन द्वारा निर्देशित हैं। इस फिल्म को लव फिल्म्स के लव रंजन और अंकुर गर्ग द्वारा निर्मित किया गया हैं, वहीं टी-सीरीज़ के गुलशन कुमार और भूषण कुमार द्वारा इसे प्रस्तुत किया हैं। यह 8 मार्च 2023 को होली के दिन दुनिया भर के सिनेमाघरों में एक सेलिब्रेशन के रूप में रिलीज होने के लिए तैयार है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X