..................... Big news from Tiger Shroff's Heropanti 2, Nawazuddin Siddiqui will be seen copying Vinod Khanna! टाइगर श्रॉफ की हीरोपंती 2 से आई बड़ी खबर, नवाजुद्दीन सिद्दीकी विनोद खन्ना को देंगे ट्रिब्यूट? - Hindi Filmibeat

टाइगर श्रॉफ की हीरोपंती 2 से आई बड़ी खबर, नवाजुद्दीन सिद्दीकी विनोद खन्ना को देंगे ट्रिब्यूट?

टाइगर श्रॉफ लगातार अपनी फिल्मों से लोगों आनंद दे रहे हैं और उनका एक्शन देखने के लिए लोग थिएटर्स में कदम रखते हैं। टाइगर श्रॉफ को लोग और उनके फैंस एक्शन करते ही देखना चाहते हैं। इस वक्त वो जिस फिल्म को लेकर खबरों में है उसका नाम हीरोपंती 2 है। खबर आ रही है कि इस फिल्म के लिए वो काफी मेहनत कर रहे हैं। उनके साथ एक बार फिर से तारा सुतारिया नजर आने वाली हैं। कुछ समय पहले खबर आई थी कि इस फिल्म में अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी की एंट्री हुई है।

लेकिन अब उन्होने फिल्म में अपनी भूमिका के बारे में खुलासा किया है। उनका कहना है कि इस किरदार में विनोद खन्ना का कनेक्शन है। अभिनेता का कहना है कि उन्होंने फिल्म में दिवंगत अभिनेता को विशेष श्रद्धांजलि दी है।

heropanti 2, nawazuddin siddiqui, हीरोपंती 2, नवाजुद्दीन सिद्दीकी

नवाजुद्दीन सिद्दीकी कहते हैं कि इस फिल्म में उन्होने अभिनेय से हैंडसम विनोद खन्ना जी को ट्रिब्यूट दिया है। । नवाज ने कहा.. "उनके चलने का एक अलग तरीका था जो किसी अन्य अभिनेता के पास नहीं था।

उनके चलने के तरीके में कुछ मर्दाना झलक थी। मैंने हीरोपंती 2 में उनका वॉक उधार लिया है। मुझे उम्मीद है कि विनोद खन्नाजी के प्रशंसक मेरे द्वारा किए गए काम को पसंद करेंगे।''

नवाजुद्दीन सिद्दीकी इस फिल्म में धमाका करने वाले हैं इतना तो तय है। हीरोपंती की बात करें तो इस फिल्म में टाइगर के साथ कृति सैनन नजर आईं थीं और ये उनका डेब्यू था। अब इस फिल्म को फैंस कितना प्यार देते हैं ये तो समय ही बताएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X