रणवीर सिंह की '83' से आई बड़ी खबर, साउदी अरब के फिल्म फेस्टिवल में होगा प्रीमियर!

सुपरस्टार रणवीर सिंह लंबे समय से किसी फिल्म का हिस्सा नहीं बने हैं क्योंकि वो कबीर खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म '83' को लेकर बिजी चल रहे थे। अब इस फिल्म को लेकर एक खबर आ रही है कि इसका वर्ल्ड प्रीमियर 15 दिसंबर को सऊदी अरब के रेड सी फिल्म फेस्टिवल में होगा। कपिल देव के रोल में रणवीर सिंह और रोमी देव के रोल में दीपिका पादुकोण इस फिल्म में होगीं।

फिल्म सऊदी अरब के पहले फिल्म समारोह में दिखाई जाएगी। फिल्म 23 दिसंबर को गल्फ देशों में और 24 दिसंबर को दुनिया भर में रिलीज होगी।

ranveer singh, 83 the film, रणवीर सिंह, 83 द फिल्म

इस समारोह में निर्देशक कबीर खान, दीपिका पादुकोण और क्रिकेट के दिग्गज कपिल देव के साथ मोहिंदर 'जिमी' अमरनाथ और श्रीकांत शामिल होंगे। ये मेला 6 से 15 दिसंबर तक चलेगा।

कबीर खान ने कहा है

कबीर खान ने कहा है

इस खबर के सामने आने के बाद लोगों के रिएक्शन आ रहे हैं और कबीर खान ने भी एक बड़ा खुलासा किया है। खबरों के मुताबिक इसपर कबीर खान ने कहा है कि.. "मैं रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में '83' का अनावरण करने के लिए उत्साहित हूं, सऊदी अरब में सिनेमाघरों का उद्घाटन भारत और दुनिया भर के फिल्म निर्माताओं के लिए एक शानदार अवसर है।

क्रिकेट आइकन कपिल देव

क्रिकेट आइकन कपिल देव

रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और क्रिकेट आइकन कपिल देव का साथ मेरे लिए विश्व कप जीतने जैसा था।" इस फिल्म की बात करें तो ये भारत की ऐतिहासिक 1983 क्रिकेट विश्व कप जीत के इर्द-गिर्द घूमती है।

11 अलग अलग किरदार

11 अलग अलग किरदार

इसमें रणवीर सिंह इस मैच के कप्तान कपिल देव की भूमिका में हैं। रणवीर सिंह पहली बार किसी ऐसी फिल्म का हिस्सा बनने जा रहे हैं जो कि किसी खेल पर आधारित है। इस फिल्म 11 अलग अलग किरदार और एक्टर्स नजर आने वाले हैं जोकि फिल्म को काफी शानदार बनाता है।

सच्ची कहानी पर बनी ये सबसे मंहगी फिल्म

सच्ची कहानी पर बनी ये सबसे मंहगी फिल्म

ऐसा कहा जा रहा है कि सच्ची कहानी पर बनी ये सबसे मंहगी फिल्म है। वर्कफ्रंट पर रणवीर सिंह इसके अलावा आलिया भट्ट के साथ फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को लेकर खबरों में हैं।

शूटिंग लगातार जारी

शूटिंग लगातार जारी

इस फिल्म को करण जौहर बना रहे हैं और फिल्म की शूटिंग लगातार जारी है। रणवीर सिंह एक बार फिर से धमाका करने वाले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X