केजीएफ 2 के फैंस के लिए बड़ी खबर, जानिए कितने कट के साथ पास किया गया हिंदी वर्जन!
यश की धमाकेदार फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 की धूम है और ये फिल्म अगले सप्ताह सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म का इंतजार लोग काफी समय से कर रहे हैं और ऐसा कहा जा रहा है कि ये बहुप्रतिक्षित फिल्म है। ये फिल्म कन्नड़ के साथ साथ हिंदी में भी रिलीज हो रही है और इसको लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि केजीएफ चैप्टर 2 का हिंदी वर्जन बिना किसी कट के पास कर दिया गया है।
जी हां, केजीएफ - चैप्टर 2 एक एक्शन फिल्म है, इसलिए (सीबीएफसी) केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड कुछ दृश्यों को हटा सकता है, इस तरह का आशंका जताई जा रही थी।

ऐसा इसलिए हो सकता था कि कुछ दृश्यों को अत्यधिक हिंसक माना जाता है। लेकिन फैंस को यह जानकर प्रसन्नता होगी कि KGF 2 के हिंदी संस्करण को बिना किसी कट के प्रमाणित किया गया है।

क्रूरता मौजूद है
सीबीएफसी को किसी भी शॉट को हटाने का अनुरोध करने का कोई आधार नहीं मिला। क्रूरता मौजूद है, फिर भी यह अत्यधिक अस्थिर नहीं है। उन्होंने कोई संवाद भी नहीं हटाया, क्योंकि उनके नजरिए में कुछ भी गलत या विवादित नहीं था।"

बेसब्री से इंतजार है
इससे इतना तो तय है कि डायरेक्टर ने जो कुछ भी फैंस को दिखाना चाहा है वो पूरी तरह से वहां मौजूद होने वाला है। यश की इस फिल्म को लेकर बेसब्री से इंतजार है। इन संशोधनों के बाद केजीएफ - अध्याय 2 को सीबीएफसी द्वारा यू/ए प्रमाणीकरण के साथ प्रमाणित किया गया था।

क्रिएटर्स को सर्टिफिकेशन दिया गया
4 अप्रैल को क्रिएटर्स को सर्टिफिकेशन दिया गया था। सेंसर सर्टिफिकेट के मुताबिक यह फिल्म 168.06 मिनट लंबी है। फिल्म 14 अप्रैल को रिलीज के लिए तैयार है। ये फिल्म कई मामलों में अपनी पहली फिल्म से खास होने वाली है।

संजय दत्त की एंट्री हुई है
इसका पहला कारण ये है कि फिल्म में सुपरस्टार संजय दत्त की एंट्री हुई है जो कि अधीरा का किरदार निभा रहे हैं। वो एक निगेटिव रोल में होंगे जो कि काफी दमदार होने वाला है।

अच्छा बिजनेस करेगी
इसके अलावा फिल्म में रवीना टंडन भी दमदार किरदार प्ले करतीं हुईं नजर आने वाली हैँ। इससे इतना तय है कि फिल्म काफी अच्छा बिजनेस करेगी।


Click it and Unblock the Notifications