विक्रम वेधा की ओटीटी रिलीज को लेकर आई बडी खबर, क्या सच में हो गई इतनी बड़ी डील?

पुष्कर गायत्री द्वारा निर्देशित ऋतिक रोशन और सैफ अली खान अभिनीत विक्रम की चर्चा काफी समय से हो रही है और इस फिल्म ने रिलीज होकर धमाका कर दिया है। ऐसा कहा जा रहा है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस कामयाब रहेगी। लेकन थिएटर्स में रिलीज के बाद अब ये फिल्म ओटीटी पर रिलीज होने के लिए तैयार है। खबरें हैं कि विक्रम वेधा ओटीटी के लिए जा चुकी है और इसको एक बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म को बेच दिया गया है।
रिपोर्ट्स की मानें तो ऋतिक रोशन और सैफ अली खान अभिनीत फिल्म को जियो सिनेमा को बेच दिया गया है, और रिलीज की तारीख से 7-8 सप्ताह में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने के लिए तैयार है।
अगर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाती है तो ओटीटी रिलीज की तारीख बदल सकती है क्योंकि हिंदी फिल्म उद्योग के भीतर आम सहमति यह है कि फिल्में शायद 6 सप्ताह के बाद रिलीज हो सकती हैं, अगर बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन होता है।
ओटीटी को लेकर फैंस अक्सर एक्साइटेड रहते हैं और उनका कहना होता है कि फिल्म को घर से ही बैठकर एंजॉय किया जा सकता है। ओटीटी प्लेटफॉर्म्स ने कोरोना काल में अपनी इंपॉर्टेंस लोगों के सामने रखी है।
बता दें कि सैफ अली खान और ऋतिक रोशन की फिल्म विक्रम वेधा अभिनय के मामले में काफी दमदार है और लोगों का कहाना है कि ये जोड़ी कमाल की है।


Click it and Unblock the Notifications












