..................... Big news about Salman Khan's documentary 'Beyond the Star', such footage will come out! सलमान खान की डॉक्यूमेंट्री 'बियॉंड द स्टार' को लेकर आई बड़ी खबर - Hindi Filmibeat

सलमान खान की डॉक्यूमेंट्री 'बियॉंड द स्टार' को लेकर आई बड़ी खबर, सामने आएगी ऐसी फुटेज!

अप्लॉज एंटरटेनमेंट ने कुछ समय पहले खुलासा किया था कि वो एक डॉक्यूमेंट्री बनाने जा रहे हैं जो कि मेगास्टार सलमान खान के जीवन पर आधिरता है। सलमान खान पर आधारित इस डॉक्यमेंट्री का नाम बियॉन्ड द स्टार होने वाला है। इसमें सलमान खान के जीवन के कुछ अहम खुलासे होंगे जो कि शायद अभी तक किसी को नहीं पता है। लेकिन इस वक्त जो खबर सामने आ रही है,

वो सलमान खान के फैंस के लिए काफी बेहतरीन साबित हो सकती है। पता चला है कि इसमें कभी न देखी गई दुर्लभ तस्वीरें और दृश्य भी होंगे। सलमान के बचपन की तस्वीरें भी इसमें होंगी।

salman khan, सलमान खान

इस दमदार प्रोजेक्ट्स से जुड़े एक सूत्र ने खुलासा किया, "सलमान के प्रशंसक हमेशा जानना चाहते थे, लेकिन यह नहीं पता था कि कहां से पूछना है।"

करियर में जुड़े रहे लोगों की बात होगी

करियर में जुड़े रहे लोगों की बात होगी

इस फिल्म को लेकर ऐसा माना जा रहा है कि सलमान खान के साथ साथ उनके करियर में जुड़े रहे लोगों की बात होगी। इस लिस्ट में उनके परिवार के कुछ अहम सदस्य शामिल हैं। ऐसे में जाहिर है कि सभी का जिक्र होने वाला है।

कौन कौन है लिस्ट में

कौन कौन है लिस्ट में

इस लिस्ट में पिता सलीम खान, उनके भाई अरबाज और सोहेल, उनके सह-कलाकार भाग्यश्री से लेकर दिशा पटानी तक और निर्देशक-निर्माता साजिद नाडियाडवाला, डेविड धवन, सूरज बड़जात्या, संजय लीला भंसाली शामिल हैं।

फिल्में उनके नाम से ही चल जाती हैं

फिल्में उनके नाम से ही चल जाती हैं

इसमें हर उस व्यक्ति की बात होगी जो कि सलमान खान से जुड़ा रहा है और उनके करियर में किसी ना किसी तरह से मदद की है। सलमान खान ऐसे सितारे हैं जिनकी फिल्में उनके नाम से ही चल जाती हैं और काफी पसंद की जाती हैं।

वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट

आखिरी बार सलमान खान को राधे फिल्म में देखा गया था जो कि ओटीटी पर रिलीज हुई थी। वर्कफ्रंट पर सलमान खान कई फिल्मों को लेकर बिजी हैं लेकिन सबसे पहले वो टाइगर 3 की शूट पूरी करेंगे।

किक 2, कभी ईद कभी दिवाली

किक 2, कभी ईद कभी दिवाली

इस फिल्म को इस साल के अंत तक रिलीज कर दिया जाएगा जिसके इंतजार में फैंस हैं। सलमान खान इसके अलावा किक 2, कभी ईद कभी दिवाली, बजरंगी भाईजान 2 और दबंग 4 जैसी फिल्मों को लेकर भी चर्चा में हैं।

बायोपिक का हिस्सा

बायोपिक का हिस्सा

इसके अलावा वो एक बायोपिक का हिस्सा भी बनेंगे जिसका नाम ब्लैक टाइगर हो सकता है। सलमान खान आने वाले सालों में कई बड़े धमाके करने वाले हैं। इसमें सलमान खान एक जासूस का किरदार निभाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X