VIDEO मास्क नहीं पहने पर मशहूर एक्टर वीर दास पर पड़ोसी ने थूका- छींका, मारने लगा थप्पड़
लॉकडाउन के नियम तोड़ने को लेकर अब एक नया मामला सामने आया है। ये जुड़ा है कॅामेडियन और एक्टर वीर दास से। वीर दास ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बीते दिन एक वीडियो पोस्ट किया। जहां पर मास्क नहीं पहनने के कारण पड़ोसी के साथ उनका झगड़ा हो गया था। हालांकि पहले वीर ने ये वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट किया था।
लेकिन फिलहाल मामला शांत होने पर उन्होंने ये वीडियो डिलीट कर दिया है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे पड़ोसी उनके मास्क नहीं पहनने पर काफी गुस्से में आ जाता है और उन पर छींकने की कोशिश भी करता है।

साथ ही उन्हें मारने की धमकी भी देता है। वीर ने इस वीडियो को पोस्ट करने के साथ लिखा था कि माफ करना अब हद से ज्यादा हो गया है। मुझे ये सब ड्रामा पसंद नहीं है। चलिए आपको ये वीडियो दिखाते हैं
ये वीडियो वीर दास ने अपने अकाउंट से डिलीट कर दिया है। BriflyNews के द्वारा ये वीडियो अभी भी वायरल हो रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











