बोनी कपूर और अनिल कपूर का हुआ बड़ा झगड़ा, बड़े भाई ने छोटे भाई से छीन ली ये फिल्म

नो एंट्री सीक्वल बन रही है और इस फिल्म का ऐलान बोनी कपूर पहले ही कर चुके हैँ। पहले खबर आई थी कि पुरानी तिकड़ी फिर से लौटेगी लेकिन बाद में इसकी पूरी स्टारकास्ट को ही बदल दिया गया था।
फिल्म में अब वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अर्जुन कपूर नजर आने वाले हैं। इसकी को लेकर अनिल कपूर भड़के हुए और अपने भाई और फिल्म निर्माता बोनी कपूर से बात खफा हैं।
इस बात का खुलासा खुद बोनी कपूर ने किया है। उन्होने बताया कि नो एंट्री 2 की खबर आधिकारिक ऐलान से पहले ही लीक हो गई थी और इसके बाद से अनिल कपूर मुझसे बात नहीं कर रहा है।
क्या बोले बोनी कपूर
बोनी ने कहा कि, "इससे पहले कि मैं अपने भाई अनिल को नो एंट्री सीक्वल और इसमें शामिल कलाकारों के बारे में बता पाता, वह गुस्सा हो गया क्योंकि खबर पहले ही लीक हो चुकी थी। यह दुर्भाग्यपूर्ण था कि यह लीक हो गया।' मुझे पता है कि वह नो एंट्री सीक्वल का हिस्सा बनना चाहते थे, लेकिन जगह नहीं थी। मैं यह बताना चाहता था कि मैंने जो किया वह क्यों किया।''
इस दौरान बोनी कपूर जूम से बात कर रहे थे और इस दौरान उन्होने चौकाने वाला खुलासा किया। उन्होने ये भी बताया कि तीनों सितारों को क्यों कास्ट किया गया। बोनी बोले- "वरुण और अर्जुन बहुत अच्छे दोस्त हैं। उनकी केमिस्ट्री कहानी में सामने आ सकती है और दिलजीत आज बड़े स्टार हैं। उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है।'' अब बोनी कपूर का ये बयान खबरों का हिस्सा है।
पहली फिल्म में थे ये सितारे
पहली नो एंट्री की बात करें तो इस फिल्म में सलमान खान, अनिल कपूर, फरदीन खान, ईशा देओल, लारा दत्ता, बिपाशा बसु और सेलिना जेटली ने अभिनय किया था। बोनी कपूर ने खुलासा किया है कि इसी वजह से अनिल कपूर इस सीक्वल का भी हिस्सा बनना चाहते थे लेकिन अफसोस ये है कि किसी तरह की जगह खाली नहीं है। अब देखना ये है कि ये फिल्म फ्लोर पर कब आती है।


Click it and Unblock the Notifications











