इस साल ठंड में होगी इस क्रिकेटर और एक्ट्रेस की शादी..अलग अंदाज में
एक्ट्रेसेस और क्रिकेटरों के अफेयर और शादी का इतिहास हमारे देश में काफी पुराना है। दर्शक भी इसमें खासी दिलचस्पी लेते हैं। अभी ज्यादा दिन नहीं हुए हैं जब एक और भारतीय क्रिकेटर ने एक्ट्रेस से सगाई की। जी हां हम बात जहीर खान और सागरिका घाटगे की कर रहे हैं।
[CELEB Reivew - टॉयलेट एक प्रेम कथा..देखने जाने से पहले जानें क्या रहा रिएक्शन ]
जहीर खान और सागरिका घाटगे ने सगाई की घोषणा ट्विटर के माध्यम से की थी। उनकी सगाई में कई क्रिकेटर्स और स्टार्स पहुंचे थे। सागरिका घाटगे ने हाल में अपनी शादी से जुड़ी अह्म जानकारी मीडिया से शेयर की।उन्होंने बताया कि शादी इस साल ठंढ में होगी और बहुत ही धूमधाम से होगी।

जी हां इस साल ठंढ मतलब नवंबर दिसंबर तक जहीर खान और सागरिका घाटगे शादी के बंधन में बंध जाएंगे। कुछ तारीखें फाइनल भी कर ली गई है लेकिन इन सब में से कोई एक शादी की तारीख अभी नहीं फाइनल नहीं की गई है लेकिन ये भी जल्द ही कर ली जाएगी।
Recommended Video

शादी में बॉलीवुड स्टार्स से लेकर क्रिकेटर्स को बुलाने की योजना है। सागरिका घाटगे ने शेयर किया कि दोनों के बीच सबसे अच्छी बात ये है कि दोनों को ही घूमना बहुत पसंद है लेकिन जहीर अब क्रिकेट से जुड़ी जगहों के अलावा भी कई जगहों पर जाते हैं ये उनके लिए अच्छी बात है।


Click it and Unblock the Notifications