सलमान खान को मारने के लिए पहुंचा बड़ा गैंगस्टर, पिस्टल के कारण बच गई जान !
बॅालीवुड एक्टर सलमान खान को जान से मारने की धमकी मिले खत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। दिल्ली पुलिस की तरफ से इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। स्पेशल पीसी एचजीएस धारीवाल ने स्प्रिंग राइफल के बारे में बताया है। जो कि साल 2021 में लॅारेंस बिश्नोई से पूछताछ में सामने आया था। लॅारेंस ने पुलिस पूछताछ में इस बात का इसरार किया है कि सलमान खान के हत्या की साजिश उसने रची थी।
Recommended Video
बिश्नोई ने यह बताया कि सलमान खान को मारने की जिम्मेदारी राजस्थान के गैंगस्टर संपत नेहरा को दी थी। संपत नेहरा ने सलमान खान को मारने की पूरी प्लानिंग की थी।इसके लिए संपत नेहरा ने घर की रेकी की। लेकिन किसी तरह की दूरी ना होने कारण वह सलमान खान के करीब नहीं पहुंच पाए। पुलिस को भी यह जानकारी मिली कि संपत नेहरा के पास एक पिस्टल थी।

जिसकी वजह से वह दूर तक निशाना नहीं लगा सकता था। ऐसे में सलमान खान बच गए। पुलिस को यह भी जानकारी मिली कि नेहरा ने अपने गांव से फौजी से स्प्रिंग राइफल मंगवाई थी। इसे ही पुलिस ने ट्रेस किया। और फिर संपत नेहरा की गिरफ्तारी हुई। कुछ दिन पहले मुंबई पुलिस को भी जांच के दौरान पता चला कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ही सलमान खान को धमकी भरा खत भेजा था।
मुंबई पुलिस ने अपनी तलाश को पूरा करने के लिए 6 टीम का गठन किया है। राजस्थान के जालौर जिले से आए लॉरेंस बिश्नोई गैंग के तीन सदस्यों ने बांद्रा बैंडस्टैंड पर सुबह सैर के दौरान सलीम खान को जान से मारने की धमकी देने वाला खत भेजा था। इस खत में लिखा है कि सलीम खान, सलमान खान बहुत जल्द आपका मूसेवाला जैसा हश्र होगा। फिलहाल सलमान खान हैदराबाद में अपनी अगली फिल्म कभी ईद कभी दिवाली की शूटिंग कर रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications
