..................... Big decision of Maharashtra government, will take help of Salman Khan for vaccination in Muslim area! मुस्लिम इलाकों में वैक्सीनेशन के लिए सलमान खान की लेंगे मदद! - Hindi Filmibeat

महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, मुस्लिम इलाकों में वैक्सीनेशन के लिए सलमान खान की लेंगे मदद!

कोरोना महामारी के बाद देश में काफी जानें गईं हैं लेकिन इस वक्त कोविड 19 की वैक्सीन तेजी से लगाई जा रही है। लेकिन अभी भी कुछ लोग और जगहें हैं जहां पर इस टीके से लोग दूर भाग रहे हैं और उनमें एक हिचकिचाहट देखी गई है। ऐसी खबरें आ रही हैं कि मुस्लिम बाहुल्य इलाके में ये हिचकिचाहट ज्यादा देखी जा रही है। इसी को लेकर महाराष्ट्र के सार्वजनिक स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा है कि..

मुस्लिम बहुल इलाकों में एंटी-कोरोनावायरस टीके लेने में हिचकिचाहट है। इसी वजह से वो मेगास्टार सलमान खान की मदद लेंगे और वो लोगों को टीके के लिए मनाएंगे। इस दौरान मंत्री जी मीडिया से बात कर रहे थे।

salman khan, सलमान खान

उन्होने कहा कि अगर वैक्सीन की बात की जाए तो इसको लगाने के की स्पीड सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में ही तेज है। हालांकि पूरे देश में वैक्सीन लग रही है। टोपे ने कहा कि..

फिल्म अभिनेताओं का बहुत प्रभाव होता है

फिल्म अभिनेताओं का बहुत प्रभाव होता है

"मुस्लिम बहुल इलाकों में अभी भी कुछ झिझक है। हमने मुस्लिम समुदाय को वैक्सीन लेने के लिए मनाने के लिए सलमान खान और धर्मगुरुओं का इस्तेमाल करने का फैसला किया है।" उन्होंने कहा, "धार्मिक नेताओं और फिल्म अभिनेताओं का बहुत प्रभाव होता है और लोग उन्हें सुनते हैं।"

बड़ी मुहिम

बड़ी मुहिम

इसके बाद से सलमान खान को लेकर चर्चा है। सभी को पता है कि सुपरस्टार सलमान खान जो कह देते हैं उनके फैंस मानते हैं और यही कारण है कि इतनी बड़ी मुहिम में उनको आगे किया जा रहा है। हालांकि वो खुद ऐसे सितारे हैं जो कि पहले ही वैक्सीन लगवा चुके हैं।

मुस्लिम बाहुल्य इलाके

मुस्लिम बाहुल्य इलाके

कोरोना वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित हैं इससे डरने की जरुरत नहीं है। इस खबर से इतना तय है कि सलमान खान अब मुस्लिम बाहुल्य इलाके में जाकर कोरोना की वैक्सीन लगवाने को लेकर लोगों को जागरूक करने वाले हैं।

वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट पर वो इस वक्त टाइगर 3 को लेकर बिजी हैं लेकिन लगातार अंतिम द फाइनल ट्रुथ का प्रमोशन भी कर रहे हैं। उनकी ये फिल्म 26 नवंबर को रिलीज हो रही है। काफी लंबे समय से फैंस इंतजार कर रहे हैं।

बड़ा धमाका करेंगे

बड़ा धमाका करेंगे

इस फिल्म में सलमान खान के साथ आयुष शर्मा नजर आने वाले हैं जो कि गैंगस्टर का किरदार निभा रहे हैं। ट्रेलर में उनको काफी पसंद किया जा रहा है। ऐसा कहा जा रहा है कि आयुष शर्मा इस फिल्म से बड़ा धमाका करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X