अक्षय कुमार- अजय देवगन- आलिया भट्ट, 2019 में सुपरस्टार्स 300 करोड़ी फिल्मों के साथ तैयार!
Recommended Video

साल 2019 की शुरुआत हो चुकी है। जहां 2018 बॉलीवुड फिल्मों के लिए बेहतरीन रहा था, वहीं 2019 भी कई बड़ी फिल्मों के साथ धमाका करने को तैयार है। खास बात है कि इस साल कई एक्टर्स बैक टू बैक दो- तीन फिल्मों के साथ नजर आने वाले हैं। जहां अजय देवगन की 3 फिल्म आ रही है, वहीं, अक्षय कुमार चार फिल्मों के साथ सामने आएंगे।
2018 में फिल्मों की सफलता देखकर एक बात की पुष्टि हो गई है कि अब दर्शकों को सुपरस्टार्स नहीं चाहिए, बल्कि फिल्म की कहानी में दम होना चाहिए। लिहाजा, इस साल बॉलीवुड के सुपरस्टार्स भी कुछ अलग लेकर सामने आ रहे हैं। हालांकि 2018 में धमाका करने वाले आयुष्मान खुराना की कोई फिल्म फिलहाल 2019 में रिलीज नहीं हो रही है।

विकी कौशल की फिल्म उरी से शुरु होकर क्रिसमस में ब्रह्मास्त्र तक, 2019 दर्शकों को फुल इंटरटेनमेंट देने को तैयार है। अक्षय कुमार से लेकर सलमान खान, राजकुमार राव सभी सितारे अपने बेहतरीन फिल्मों के साथ आने वाले हैं। कई बड़ी डेट्स लॉक हो चुकी हैं। जाहिर है 2019 में बैक टू बैक बॉक्स ऑफिस धमाका होने वाला है।
यहां देखते हैं लिस्ट, कौन से एक्टर कितनी फिल्मों के साथ 2019 में आने वाले हैं और कितना होगा बजट-


Click it and Unblock the Notifications