Breaking: पंजाबी सिंगर हरभजन मान का भयंकर एक्सीडेंट, डिवाइडर से टकराई कार.. इस हाल में सिंगर

Harbhajan Mann Serious Road Accident

Harbhajan Mann Serious Road Accident: जाने-माने पंजाबी गायक हरभजन मान की कार का एक्सीडेंट हो गया है। सिंगर दिल्ली से एक शो करके वापिस चंडीगढ़ जा रहे थे। पिपली में हाईवे पर पंजाबी गायक हरभजन मान की कार गोवंश से टकराकर पलट गई। हादसा सुबह साढ़े चार बजे का बताया जा रहा है।

पंजाबी गायक हरभजन मान अपने बेटे अवकाश मान के साथ दिल्ली से चंडीगढ़ इनोवा कार में सवार होकर जा रहे थे। इस हादसे में हरभजन मान, बेटा अवकाश मान, कार चालक और सुरक्षाकर्मी घायल हो गए।

वह देर रात को दिल्ली में आयोजित शो के बाद वापस लौट रहे थे। एकाएक पिपली हाईवे पर उनकी कार गोवंश से टकराकर डिवाइडर से टकराई और फिर पलट गई। हादसा इतना भयंकर था कि इनोवा कार के आगे से परखचे उड़ गए।

हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। हरभजन मान व उनके बेटे को हल्की चोटें आई हैं। इसके बाद सभी घायलों को दूसरी कार से मोहाली स्थित फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया, जहां दोनों अभी उपचाराधीन हैं।

More from Filmibeat

Read more about: bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X