..................... Big Boss 16 winner MC Stan beats virat kohli in popularity race on social media - Hindi Filmibeat

Bigg Boss Winner एमसी स्टैन ने काटा बवाल, घर से निकलते ही छुड़ा दिया विराट कोहली तक का पसीना

MC stan

आज के वक्त में सोशल मीडिया से लेकर अखबारों तक एक नाम जो सबसे ज्यादा चर्चा में हैं वो है बिग बॉस के विनर एमसी स्टैन का। एमसी स्टैन पेशे से एक रैपर हैं और फैंस को इनके रैप और गाने काफी पसंद आते है तो एमसी सोशल मीडिया पर भी काफी फेमस हैं। जब से एमसी स्टैन ने बिगबॉस 16 जीता है तब से अलग ही उनका जलवा कायम हैं।

बिग बॉस 16 के बाद एमसी स्टेन की लोकप्रियता आसमान छू रही है। बिग बॉस 16 जीतने के बाद सोशल मीडिया पर एमसी स्टैन ने सोशल मीडिया पर सलमान खान के साथ अपनी एक फोटो साझा की थी, सलमान खान के साथ उनकी जीत की पोस्ट ने कई तरह के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

स्टेन ने पोस्ट को कैप्शन दिया था, "वी क्रिएटेड हिस्ट्री, थ्रू रियल, रिपीड हिपहॉप ऑन नेशनल टीवी, अम्मी का सपना पूरा हो गया, ट्रॉफी पी-टाउन आगायी जिस जिस ने प्यार दिखाया सबको हक है, अंत तक स्टैन।"

सलमान खान के साथ एमसी स्टेन के प्रशंसकों के प्रति आभार व्यक्त करने वाले पोस्ट को रिकॉर्ड तोड़ लाइक्स और कमेंट्स मिले हैं। इसे 69,52,351 से अधिक लाइक्स और 1,47,545 कमेंट्स मिले हैं, जो अब तक किसी भी बिग बॉस विजेता द्वारा प्राप्त किए गए सबसे अधिक हैं।

इस पोस्ट के बाद सामने आ गया है कि एमसी स्टैन ने पिछले सीजन के विजेताओं को कई सारे फेमस लोगों को पीछे छोड़ दिया है। वहीं बात विराट कोहली की करें तो विराट कोहली को सोशल मीडिया पर काफी पसंदीदा माना जाता है और एमसी स्टैन की तुलना में उनके बहुत अधिक प्रशंसक हैं लेकिन एमसी स्टैन ने उनको भी पीछे छोड़ दिया है।

गौरतलब है कि एमसी स्टैन के घर में रहने के दौरान उनकी टीम सोशल मीडिया पर सक्रिय नहीं थी, फिर भी उन्हें अपने फॉलोअर्स और उनके रैप को पसंद करने वालों से अधिकतम वोट मिले। फिलहाल तो हर तरफ एमसी स्टैन का नाम ही छाया हुआ है।

Read more about: mc stan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X