बिग बी व आमिर होम प्रोडक्शन में आमने-सामने

आमिर खान नहीं चाहते थे कि उनकी होम प्रोडक्शन की इस फिल्म की रिलीज के दिन अमिताभ बच्चन अपनी फिल्म बुड्ढा होगा तेरा बाप को रिलीज करें। बिग बी से मुलाकात करके उन्होंने फिल्मों की तारीख बदलने की भी बात की थी। बिग बी ने उनके इस प्रस्ताव को यह कहते हुए ठुकरा दिया कि दोनों फिल्मों का दर्शक वर्ग अलग-अलग है। इन फिल्मों के एक साथ रिलीज होने पर इनके बिजनेस पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
कुछ दिन पहले अमिताब बच्चन ने कहा था कि बिजनेस के मामले में आमिर खान उनसे बेहतर हैं। आज आमिर खान ने भी बिग बी की तारीफ करते हुए कहा कि उनमें सदी के महानायक अमिताभ बच्चन से टक्कर लेने की योग्यता नहीं है। उन्होंने कहा कि मैं बिग बी का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं। मुझे उनसे बहुत कुछ सीखने को मिला है।
बिग बी अपनी फिल्म बुड्ढ़ा होगा तेरा बाप में आइटम नंबर भी कर रहे हैं। जब आमिर खान को यह पता चला कि बिग बी भी अपनी फिल्म को 1 जुलाई को ही रिलीज करने की योजना बना रहे हैं तो उन्होंने भी अपने होम प्रोडक्शन की फिल्म डेली बेली में खुद का एक आइटम नंबर डालने का फैसला किया। अब देखना है कि शुक्रवार को रिलीज होने वाली इन दोनों फिल्मों में बाजी बुड्ढ़े के हाथ लगती है या युवा के हाथ।


Click it and Unblock the Notifications











