'द एक्टर'' के एक्टर बनेंगे अमिताभ
बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन, कुषाण नंदी की आगामी फिल्म ''द एक्टर'' में अश्मित भार्गव नामक सुपरस्टार का किरदार निभाने जा रहे हैं।
फिल्म में ऐसी कई घटनाएं चित्रित की जाएंगी जिनका ताल्लुक अमिताभ के वास्तविक जीवन से रहा है। इस तरह यह काफी हद तक अमिताभ की आत्मकथात्मक फिल्म होगी।
कुषाण ने कहा, "हां, मैंने दो लेखकों किरण श्याम श्रॉफ और गालिब असद के साथ मिलकर 'द एक्टर' की कहानी लिखी है। यह फिल्म मैंने अमिताभ के लिए लिखी है।"
इस बात की पुष्टि करते हुए अमिताभ ने कहा, "हां मैं प्रीतिश नंदी (कुषाण के पिता) के लिए एक फिल्म कर रहा हूं। इसके बारे में विस्तृत जानकारी आपको उन्हीं से लेनी होगी।"
फिल्म का निर्माण प्रीतिश नंदी कम्युनिकेशंस (पीएनसी) द्वारा किया जा रहा है और अगले कुछ महीनों में इस पर काम शुरू हो जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications