बधाई हो देखने के बाद इस कलाकार के फैन बने अमिताभ बच्चन, पत्र लिखकर बोली ये बात
आयुष्मान खुराना और सान्या मल्होत्रा की फिल्म बधाई हो ने रिलीज के बाद सफलता के ऐसे झंडे गाड़े जिसका किसी ने अंदाजा भी नहीं लगाया था। बता दें कि इस बेहद कम बजट वाली फिल्म ने 100 करोड़ क्लब में एंट्री मारकर सबको चौंका दिया था और आज भी लोग इस फिल्म को देख रहें है। इस फिल्म में कलाकारों ने काफी ज्यादा बेहतरीन अभिनय किया है और सबकी काफी ज्यादा तारीफ हो रही है।
बॉलीवुड के शहंशाह और सदी के महानायक इस फिल्म के एक अभिनेत्री के अभिनय से इतने ज्यादा प्रभावित हुए कि उनको एक पत्र लिख डाला। जी हां हम बात कर रहें है मशहूर अभिनेत्री नीना गुप्ता की जिन्होने फिल्म में आयुष्मान खुराना की मां किरदार निभाया है।

अमिताभ बच्चन ने फिल्म देखने के बाद उनको पत्र भेजा जिसमें लिखा है कि...नीना जी..आपकी फिल्म बधाई हो देखी और आपके अभिनय की सराहना करने हेतु ये पत्र और पुष्प हैं। कितना ठहरा हुआ है आपका अभिनय और ठहराव अभिनय में बहुत कठिन होता है। आपका प्रशंसक, स्नेह आदर सहित अमिताभ बच्चन।
जी हां इस पत्र को पाने के बाद नीना गुप्ता काफी ज्यादा खुश हैं और उन्होने इसको सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए सबको इसकी जानकारी दी। उन्होने लिखा कि आपसे ये पत्र और फूल पाकर आंखें खुशी से भर आई, आपका धन्यवाद।


Click it and Unblock the Notifications