अमिताभ ने की 'मधुमेह बस' की शुरूआत
भारत के विश्व की मधुमेह राजधानी के रुप मे उभरने के साथ बॉलीवुड के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने रविवार को गोवा में मधुमेह की एक चलित जांच इकाई की शुरूआत की। इस नई शुरूआत के ब्रिटिश संरक्षकों ने गुरूवार को यह जानकारी दी।
इस बस को 'मोबाइल डायबिटीज एसेसमेंट यूनिट' के नाम से जाना जाएगा। ब्रिटेन की 'सिल्वर स्टार' संस्था द्वारा दान की गई इस बस में मिनटों में मधुमेह की जांच हो सकेगी। अमिताभ बच्चन इसके अंतर्राष्ट्रीय संरक्षक नियुक्त किए गए हैं।
इस सप्ताह मांट्रियल में जारी हुए 'वर्ल्ड डायबिटीज एटलस' के चौथे संस्करण में अनुमान लगाया गया है कि 2010 में 20 से 79 वर्ष आयु के पांच करोड़ भारतीयों को मधुमेह की समस्या है जबकि 2030 तक मधुमेह से ग्रस्त लोगों की संख्या 8.7 करोड़ होगी, जो कि विश्व में सबसे अधिक होगी।
यह बस पूरे गोवा में मधुमेह की नि:शुल्क जांच सुविधाएं उपलब्ध कराएगी। 'सिल्वर स्टार' के संस्थापक और ब्रिटेन के सांसद कीथ वाज कहते हैं, "अनुमान लगाया गया है कि 2025 में भारत विश्व की मधुमेह राजधानी हो जाएगा। ऐसा होने से रोकने के लिए इस दिशा में काम शुरू करने की आवश्यकता है।"


Click it and Unblock the Notifications