..................... Madame Tussauds New York unveils Amitabh Bachchan wax figure। मैडम तुसाद पहुंची अमिताभ की प्रतिमा - Hindi Filmibeat

मैडम तुसाद पहुंची अमिताभ की प्रतिमा

By Staff

न्यूयार्क। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन की प्रतिमा न्यूयार्क स्थित मैडम तुसाद संग्रहालय में लगा दी गई है। शुक्रवार को टाइम्स स्क्वायर पर आयोजित एक रंगारंग कार्यक्रम के बाद संग्रहालय में अमिताभ की प्रतिमा का अनावरण किया गया।

मैडम तुसाद संग्रहालय (न्यूयार्क) के प्रबंध निदेशक जेनिन डीजियोआचिन्हो ने इस अवसर पर कहा, "हम अमिताभ का उनके नए घर में स्वागत करते हुए रोमांचित हैं। अमिताभ बॉलीवुड के शहंशाह हैं और इस लिहाज से उनके माध्यम से बॉलीवुड जोन का उद्घाटन होना अपने आप में एक बड़ी घटना है।"

न्यूयार्क स्थित तुसाद संग्रहालय में लगाई गई अमिताभ की प्रतिमा को काले रंग का पारंपरिक शेरवानी सूट पहनाया गया है। अमिताभ की प्रतिमा को स्वर्ण और काले रंग के स्कार्फ से भी सजाया गया है। न्यूयार्क स्थित तुसाद संग्रहालय में लगाई गई किसी बॉलीवुड स्टार की पहली प्रतिमा है। इसके माध्यम से बॉलीवुड जोन का उद्घाटन किया गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X