'अलादीन' में संजय को लाए अमिताभ
फिल्म अलादीन में संजय दत्त रिंग मास्टर की भूमिका में है। उन्हें इस रोल में लाने का पूरा श्रेय अमिताभ बच्चन को जाता है जो फिल्म में जिनी की भूमिका में है।
निर्देशक सुजॉय घोष का कहना है कि वह फिल्म 'अलादीन' में रिंगमास्टर की भूमिका अभिनेता संजय दत्त को देना चाहते थे। उन्होंने कहा कि इस भूमिका के लिए बॉलीवुड के प्रख्यात कलाकार अमिताभ बच्चन ने संजय दत्त से बात की थी।
फिल्म के निर्देशक सुजॉय घोष ने बुधवार को जारी एक वक्तव्य में कहा, "अमिताभ बच्चन को 'अलादीन' की पटकथा सुनाने के बाद हमने फिल्म में रिंगमास्टर की भूमिका को लेकर चर्चा की। हम इस भूमिका में संजय दत्त को लेने पर सहमत हुए। अगले दिन मुझे उन्हें फोन करना चाहिए था। लेकिन मुझे बहुत आश्चर्य हुआ कि अमिताभ बच्चन ने उनसे पहले ही बात कर ली थी।"
50 वर्षीय अभिनेता फिल्म में काम करने के लिए तुरंत तैयार हो गए। वह अपने किरदार को लेकर बेहद उत्साहित हैं।
उन्होंने कहा, "जब संजय को फिल्म की पटकथा सुनाई गई तो वह एकदम बच्चों की तरह उसमें मजा ले रहे थे। उन्होंने पहले कभी इस तरह की फिल्म में काम नहीं किया है।"


Click it and Unblock the Notifications











