जमीन से जुड़े सज्जन थे नीलू फुले: बिग बी

अमिताभ ने अपने ब्लॉग 'बिगबी डॉट बिगअड्डा डॉट कॉम' पर पोस्ट किया है कि उन्होंने फुले के साथ 1983 में प्रदर्शित सुपरहिट फिल्म 'कुली' में काम किया था। अमिताभ के मुताबिक फुले बेहद प्रतिभाशाली कलाकार होते हुए भी जमीन से जुड़े थे।
अमिताभ ने पोस्ट किया है, "मैंने फुले के साथ 'कुली' में काम किया है। फुले ने अपने करियर के दौरान कई बेहद मर्मपर्शी भूमिकाएं निभाई हैं। वह बेहद सज्जन और जमीन से जुड़े इंसान थे। एक कलाकार के तौर पर प्रतिभा संपन्न होने के कारण उनका सज्जन और जमीन से जुड़ा होना बहुत मायने रखता है।"
उल्लेखनीय है कि फुले का सोमवार को निधन हो गया। वह कैंसर से पीड़ित थे। पिछले सप्ताह उन्हें इलाज के लिए एक स्थानीय अस्पताल में दाखिल कराया गया था। उनके परिवार में पत्नी के अलावा एक पुत्री है।


Click it and Unblock the Notifications