किताब की शक्ल लेगा अमिताभ का ब्लॉग

अमिताभ ने अपने ब्लॉग 'बिगबी डॉट बिगअड्डा डॉट कॉम' पर लिखा है, "बिग अड्डा डॉट काम से जुड़े लोगों ने मुझसे कहा कि वे मेरे तमाम पोस्ट को एक किताब की शक्ल देना चाहते हैं। मैं इसे लेकर झिझक रहा था लेकिन मैंने उनसे कहा कि अगर वे मेरे तमाम पोस्ट को किताब की शल्क देना चाहते हैं तो उन्हें उस पुस्तक में मेरे प्रशंसकों की राय भी शामिल करनी होगी।"
अमिताभ ने पिछले डेढ़ साल में अपने ब्लॉग के माध्यम से लोगों के साथ फिल्मों के साथ-साथ कई ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा की है। मीडिया के साथ सामाजिक मुद्दों पर हुई बहस के साथ-साथ अमिताभ ने अपने ब्लॉग पर कई चटपटे अनुभव भी पोस्ट किए हैं। वह अपने साथी ब्लॉगरों को एक विस्तृत परिवार का हिस्सा मानते हैं।


Click it and Unblock the Notifications