शाहरूख और अमिताभ एक साथ दिखेंगे
वाशु भागवानी अपनी फिल्म 'कल किसने देखा' में अमिताभ और शाहरूख को एक साथ दूबारा फिल्मी परदे पर लाने में सफल होंगे। वाशु इस फिल्म् के जरिए अपने बेटे जैकी को लांच करने जा रहे है।
गौरतलब हो कि उन दोनो ने 'भूतनाथ' में आखिरी बार साथ काम किया था, जिसमें अमिताभ एक भूत के रोल में थे।इ सके बाद दोनों के बीच लड़ाई की खबरे आ रही थी।
अभी हाल ही में हुए द्रोण के प्रीमियर पर शाहरूख ने आकर सबको अचंभे में डाल दिया था। इस अवसर पर शाहरूख ने कहा '' हमारे बीच कोई झगड़ा नहीं ..आप मीडिया वाले खबरों को बढा देते है...हम हमेशा से दोस्त रहे है।''
इसके अलावा इस फिल्म्ा में अभिषेक और संजय दत्त भी एक गाने में नजर आएंगे। ऋषि कपूर जैकी के पिता की भूमिका करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications