बिग बी बोले मुझे पहली नजर में प्यार हो गया, तस्वीरें हुई वायरल
मुंबई। बिग बी अमिताभ बच्चन बच्चो से किस कदर प्यार और दुलार करते हैं इसका अंदाजा आप उनकी तस्वीरों से ही लगा सकते हैं। बिग बी ने जो तस्वीरें साझा की हैं उसे देखकर आप समझ सकते हैं कि वो बच्चों के साथ खुद भी बच्चे बन जाते हैं।

गौरतलब है कि बिग बी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं और इस दौरान उन्होंने अपनी कुछ तस्वीरें फेसबुक पर साझा की हैं। उन्होंने खुद इस तस्वीर को साझा करके बताया है कि मैं बेहद प्यारी बच्ची एन्ना के साथ शूट कर रहा हूं जिसे देखते ही मुझे प्यार हो गया है।
बिग बी ने लिखा है कि यह बच्ची एक आदमी की पिता है। जिसे देखते ही मुझे उससे बेइंतहा प्यार हो गया है। बिग बी ने फोटो साझा करके लिखा है कि यह पहली नजर का प्यार है। वहीं बिग बी की इन तस्वीरों को लाखों लोगों ने लाइक किया है।


Click it and Unblock the Notifications














