हालीवुड फिल्म में अमिताभ और अभिषेक
फ्रांस के मशहूर निर्देशक जैन कोनेन की आगामी फिल्म में बॉलीवुड शहंशाह अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन साथ-साथ नजर आ सकते हैं।
जैन की आगामी फिल्म का नाम 'द सेकरेट हिस्ट्री ऑफ दलाई लामास' होगा। फिल्म का निर्माण मैनुअल डी ला रोसे करेंगे। उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि फिल्म में अमिताभ और अभिषेक अभिनय करें।
इससे पहले पिता-पुत्र की जोड़ी 'कभी अलविदा ना कहना' और 'सरकार' में जैसी फिल्मों में नजर आई थी। निर्देशक आर. बालाकृष्णन की आगामी फिल्म 'पा' में भी दोनों एक साथ पर्दे पर नजर आएंगे।
रोसे ने कहा, "हमारी आगामी फिल्म दलाई लामा के इतिहास पर प्रकाश डालेगी। हम चाहते हैं कि फिल्म में अमिताभ और अभिषेक अभिनय करें। साथ ही हॉलीवुड अभिनेत्री शेरोन स्टोन और रिचर्ड गेरे को भी हम अपनी फिल्म में शामिल करना चाहते हैं।"
abhishek bachchan amitabh bachchan अभिषेक बच्चन अमिताभ बच्चन जैन कोनेन बालीवुड रिचर्ड गेरे bollywood jan kounen


Click it and Unblock the Notifications