उनको THANK YOU फिल्म छोड़ने के लिए....वरना मुझे फिल्म नहीं मिलती!
नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी की अगली फिल्म बाबूमोशाय बंदूकबाज़ का ट्रेलर लॉन्च हो चुका है और इस दौरान फिल्म के सितारों ने इस फिल्म के सफर पर पूरी बात की। सबसे दिलचस्प बात की फिल्म की हीरोइन बिदिता बाग ने।
बिदिता ने चित्रांगदा सिंह को फिल्म छोड़ने के लिए धन्यवाद किया। उनका मानना था कि अगर चित्रांगदा फिल्म नहीं छोड़तीं, तो उन्हें फिल्म कैसे मिलती। चित्रांगदा ने फिल्म आधी शूट कर ली थी लेकिन उन्होंने फिल्म के डायरेक्टर पर शारीरिक शोषण का आरोप लगाते हुए फिल्म छोड़ दी थी।

चित्रांगदा सिंह ने अपने डायरेक्टर पर आरोप लगवाया कि उनसे ज़बर्दस्ती सेक्स सीन करवाया जा रहा था और मना करने पर उन्हें सबके सामने टोका गया और भद्दी बातें कही गईं।
उनके साथ सेट पर थे नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी जिसके बाद चित्रांगदा ने फिल्म छोड़ दी। फिल्म के डायरेक्टर कुशान नंदी की पार्टनर किरण श्रॉफ ने इस मामले में कुछ नई बातें सामने रखी। उनकी मानें तो चित्रांगदा ने खुद पेटीकोट ब्लाउज़ पहनकर सीन करने को कहा था।
इतना ही नहीं, चित्रांगदा को लगा कि फील नहीं आ रहा है तो उन्होंने खुद ब्लाउज़ के ऊपर के दो बटन भी खुलवाए थे। जानिए उनके साथ सेट पर क्या क्या हुआ था -


Click it and Unblock the Notifications











