..................... एक और सीमा हैदर पाकिस्तान से आएगी इंडिया, फेसबुकिया प्यार में बीबी मारिया तोड़ेगी सरहद की दीवारें! Bibi Maria from Pakistan will come to India for marriage with Sonu Masih, Another Seema Haider story - Hindi Filmibeat

पाकिस्तान से इंडिया आएगी एक और सीमा हैदर, फेसबुकिया प्यार में बीबी मारिया तोड़ेगी सरहद की दीवारें!

bibi maria, sonu masih, seema haider

Bibi Maria Sonu Mahis Love Story- सीमा हैदर के बाद बॉर्डर पार मोहब्बत और शादी का ऐसा सिलसिला शुरु हुआ है जो कि रुकने का नाम नहीं ले रहा है। इस वक्त एक खबर सामने आ रही है जिसमें एक और पाकिस्तानी लड़की का नाम सामने आ रहा है जो कि इंडियन लड़के से शादी करना चाहती है।

इस पाकिस्तानी लड़की का नाम बीबी मारिया है और इंडियन लड़के का नाम सोनू मसीह है। टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक, मारिया बीबी और सोनू मसीह करीब चार साल पहले फेसबुक पर मिले और एक-दूसरे से प्यार करने लगे।

खबरें हैं कि ये दोनों ईसाई हैं और रीति-रिवाज से शादी करना चाहते हैं। उन्होंने ऑनलाइन बहुत सारी बातें की हैं और आमने-सामने भी मिले हैं। अपने माता-पिता की सहमति से, उन्होंने शादी करने और पंजाब के गुरदासपुर जिले के सठियाली गांव में रहने का फैसला किया है।

सोनू मसीह अपने परिवार के साथ पंजाब में रहता है। हालांकि देखने वाली बात होगी कि दोनों को वीजा कैसे मिलेगा। मारिया लगातार काफी समय से कोशिश कर रही हैं कि उनको इंडिया का वीजा मिल जाए तो वो आकर शादी करें।

मकबूल चौधरी नाम का एक शख्स है जो कि मारिया और सोनू की मदद कर रहा है। मकबूल ने खुद भी पाकिस्तान महिला से शादी की है। हालांकि मारिया और सोनू की तरफ से किसी तरह का ऐलान नहीं हुआ है कि वो कब पाकिस्तान से इंडिया आएंगी और शादी करेंगी।

जावरिया खानम की एंट्री

हाल ही में एक पाकिस्तानी लड़की 45 दिन का वीजा लेकर इंडिया आई है। इस लड़की का नाम जावरिया खानम है और वो इंडिया के समीर खान से प्यार करती है। जावरिया ने काफी मेहनत की थी और तब जाकर उनको वीजा मिला था।

सीमा हैदर चोरी छिपे आईं इंडिया

सीमा हैदर जो कि अपने चार बच्चों के साथ गैरकानूनी तरीके से नेपाल से इंडिया में दाखिल हुईं थीं, वो चर्चा में रहती हैं। इस वक्त वो सचिन मीणा शादी कर चुकी हैं और इंडिया में ही हैं। उनको लेकर कुछ लोग आज भी विरोध में रहते हैं, कहा जाता है कि मारिया, जावरिया और सीमा हैदर को इंडिया के लोग पसंद आए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X