..................... Bhuvan Bam shared a photo with Shah Rukh Khan and wrote an emotional letter - Hindi Filmibeat

Bhuvan Bam: भुवन बाम ने किंग खान के साथ फोटो साझा करके लिखा प्यारा मैसेज

Bhuvan Bam

Bhuvan Bam: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान के फैन तो दुनिया भर में हैं और हर कोई उनका दीवाना है, हर तरफ किंग खान के चाहने वाले हैं। हाल ही में भुवन बाम ने भी शाहरुख खान के साथ एक तस्वीरें साझा की है और उनके लिए एक प्यारा सा मैसेज भी लिखा है।

गौरतलब है कि, अपनी प्रतिभा की दम पर भुवन बाम ने बॉलीवुड एक अलग पहचान बना ली है। यूट्यूब वाइन वीडियो से लेकर एक्टिंग की दुनिया तक भुवन ने अपनी प्रतिभा से सभी को प्रभावित किया है।

हाल ही में मशहूर यूट्यूबर और एक्टर भुवन बाम ने सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ अपनी एक फोटो को शेयर किया है। इस फोटो में वह किंग खान के साथ नजर आ रहे हैं। शाहरुख खान के साथ इस फोटो को साझा करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि 'छोटी छोटी आंखें बड़े बड़े ख्वाब।

इन दोनों ही स्टार्स की फोटो को सोशल मीडिया पर फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। जाहिर है कि दोनों ही अपनी अपनी जगह काफी बड़े सितारें हैं, दोनों की फैन प्लॉइंग भी अच्छी हैं, फैन दोनों को काफी पसंद करते हैं।

बता दें कि शाहरुख खान और भुवन बाम की ये लेटेस्ट फोटो उनकी ब्लॉकबस्टर मूवी पठान' के ओटीटी रिलीज प्रोमो की है। भुवन और शाहरुख का 21 मार्च को प्रोमो रिलीज हुआ था, जिसमे इन दोनों ही स्टार्स ने 'पठान' की ओटीटी रिलीज का ऐलान किया था।

Read more about: bhuvan bam shah rukh khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X