..................... सोनू निगम को भूषण कुमार की पत्नी का जवाब | Bhushan Kumar's wife Divya Khosla lashes out at Sonu Nigam, Says, The War Is On - Hindi Filmibeat

सोनू निगम पर आगबबूला हैं भूषण कुमार की पत्नी दिव्या खोसला- कहा, 'आप 5 रूपए में गाना गाते थे'

कुछ दिनों पहले सिंगर सोनू निगम ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें उन्होंने सीधे नाम लेते हुए टी-सीरिज के मालिक भूषण कुमार को माफिया बताया है और कहा कि तुम मुझे पंगा मत लेना, मेरे पास सबूत है। जिस पर भूषण कुमार की पत्नी दिव्या खोसला कुमार ने प्रतिक्रिया भी दी थी। लेकिन अब दिव्या खोसला ने अपना भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है और सोनू निगम को खूब खरी खोटी सुनाई है।

हालांकि इस वीडियो को लेकर दिव्या को काफी ट्रोल भी किया जा रहा है। सोनू निगम के आरोप पर कि यहां सिंगर्स और संगीतकारों को मौका नहीं दिया है, दिव्या खोसला ने कहा कि, टीसीरीज में 97 प्रतिशत लोग आउटसाइडर्स ही हैं और उन्होंने इस कंपनी के माध्यम से कई नए चेहरों को पहचान दी है। दिव्या ने कहा, मैंने अपनी फिल्म यारियां में ही कितने न्यूकमर्स को चांस दिया था।''

Divya Khosla

दिव्या कुमार ने कहा कि, जब से सोनू निगम ने यह वीडियो डाला है, तक से हमें धमकी भरे कॉल्स आ रहे हैं। जान से मार देने और रेप कर देने तक की धमकी मिल रही है। सोनू निगम की वजह से हम आज सुरक्षित नहीं हैं।

सोनू निगम का सनसनीखेज खुलासा- दूसरे वीडियो में सीधे लिया म्यूजिक माफिया का नाम, बॉलीवुड में हंगामा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X