''मैं तो चाहता हूं कि आमिर खान ही मेरी बॉयोपिक फिल्म कर लें.. लेकिन.. ''
जबसे अक्षय कुमार ने गुलशन कुमार बॉयोपिक से हाथ पीछे खींचे हैं। हर अगले दिन किसी ना किसी स्टार का नाम इस फिल्म से जोड़ दिया जाता है। गुलशन कुमार बॉयोपिक फिल्म टी-सीरिज और आमिर खान मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। हाल ही में खबर आई थी कि आमिर इस फिल्म के लिए रणबीर कपूर को अप्रोच कर रहे हैं।
पद्मावत, बाजीराव मस्तानी- और ऐश्वर्या राय बच्चन का करारा जवाब!
हाल ही में हुए इंटरव्यू के दौरान निर्माता भूषण कुमार ने अपने पिता गुलशन कुमार बॉयोपिक पर काफी बातें की। फिल्म के हीरो को लेकर जब सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि मेरी तो ख्वाहिश है कि यह बॉयोपिक आमिर खान ही कर लें। उनसे बेहतर भला कौन पाएगा। लेकिन यह सिर्फ मेरी ख्वाहिश है। बाकी फिल्म की पूरी क्रिएटिव बागडोर प्रोड्यूसर होने के नाते आमिर खान ने खुद ले ली है।

भूषण कुमार ने कहा कि आमिर से हमारी काफी पुरानी और अच्छी दोस्ती रही है। मुझे उनपर पूरा भरोसा है। खास बात है कि आमिर ने जब फिल्म की स्क्रिप्ट सुनी थी.. तो उन्होंने खुद ही आगे बढ़कर इसे प्रोड्यूस करने की बात कही। वह इस फिल्म को लेकर काफी गंभीर हैं। मुझे लगता है कि मेरा ड्रीम प्रोजेक्ट किसी सुरक्षित हाथों में है।


Click it and Unblock the Notifications