कोरोना डर के बीच 'हनुमान चालीसा'का धमाका- मिलियन व्यूज के साथ सबसे बड़ा रिकॉर्ड, Video वायरल
लॉकडाउन के लगातार बढ़ने के साथ लोगों के मन में कोरोना का भय भी बढ़ता और कम होता गया है। ऐसे में कई लोग हैं जो खुद को पॉजिटिव रखने की हर मुमकिन कोशिश कर रहे हैं। इस बीच हाल ही में रामायण टीवी शोज को काफी देखा गया। ये शो लॉकडाउन में देखा जाने वाला सबसे बड़ा शो भी बन गया।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि हनुमान चालीसा को सबसे अधिक देखा गया है। जी हां, टी सीरीज की गुलशन कुमार हनुमान चालीसा ने ऐसा तगड़ा रिकॉर्ड बनाया है, जिसकी उम्मीद किसी ने नहीं की है। इसकी जानकारी खुद टी सीरीज के मालिक और गुलशन कुमार के बेटे भूषण कुमार ने दी है।

भूषण कुमार ने ट्वीट कर बताया है कि कैसे उनके पिता का प्यार उनके साथ बना हुआ जो आज वह इस मुकाम पर पहुंचे हैं। ये कहने में कोई गुरेज नहीं है कि कोरोना के डर को भगाने के लिए हनुमान चालीसा पहली पसंद बनता जा रहा है। यहां देखिए डिटेल रिपोर्ट


Click it and Unblock the Notifications











