इस फिल्म को अक्षय कुमार से बेहतर और कोई नहीं कर सकता था!

अक्षय कुमार की अगली फिल्म मुगल के बारे में गुलशन कुमार के बेटे ने बात की। फिल्म गुलशन कुमार पर बन रही बायोपिक है और अक्षय कुमार पोस्टर में हल्के से लुक में नज़र आ रहे हैं।

अक्षय कुमार बॉलीवुड के सबसे बड़े हत्याकांड को परदे पर उतारने जा रहे हैं। गुलशन कुमार की बायोपिक में अक्षय कुमार उनका किरदार निभाते नज़ऱ आएंगे। और अब गुलशन कुमार के बेटे भूषण कुमार ने फिल्म के बारे में बात की है।

भूषण का मानना है कि उनके पिता और अक्षय में काफी समानताएं हैं और वो काफी खुश हैं कि अक्षय कुमार ने इस फिल्म के लिए हां कर दी। इतना ही नहीं, उनका मानना है कि अक्षय को छोड़कर और कोई ये रोल नहीं कर सकता था।

bhushan-kumar-talks-about-akshay-kumar-s-mogul-biopic

गुलशन कुमार की बेटी तुलसी कुमार के जन्मदिन पर उनकी बायोपिक का पोस्टर रिलीज़ किया गया जिसका नाम मुगल है। फिल्म में अक्षय कुमार टी सीरीज़ मालिक गुलशन कुमार का किरदार निभाएंगे।

इतना ही नहीं, फिल्म में गुलशन कुमार के जीवन के कुछ बेहद दिलचस्प किस्से उजागर होंगे वहीं बॉलीवुड का सबसे दहला देने वाला हत्याकांड भी गुलशन कुमार हत्याकांड है।
[#Shock: पहले सलमान निकले...फिर शाहरूख और अब अक्षय कुमार को NO!]

भूषण कुमार और अक्षय का साथ वैसे भी अब काफी पुराना हो चुका है। जहां, अक्षय की फिल्मों को भूषण प्रोड्यूस करते हैं वहीं उनकी पत्नी दिव्या खोसला कुमार की अगली फिल्म के हीरो भी अक्षय ही होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X