भूषण कुमार की टी-सीरीज ने एक साथ की चार बड़ी फिल्मों की रिलीज़ डेट लॉक
भूषण कुमार की टी-सीरीज़ ने एक साथ चार बड़ी फिल्मों की रिलीज़ तारीख की चौंका देने वाली घोषणा की है। खास बात है कि ये चारों ही फिल्में बिल्कुल अलग अलग तरह की हैं। इन चार फिल्मों में शामिल है- पागलपंती, तन्हाजी: द अनसंग वॉरियर, पति पत्नी और वो और भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया।
नाम से जाहिर है कि इनमें से दो फिल्म अजय देवगन स्टारर है। भूषण कुमार साल 2020 में अजय देवगन अभिनीत तन्हाजी: द अनसंग वारियर के साथ खाता खोलेंगे। ओम राउत द्वारा निर्देशित यह फ़िल्म 10 जनवरी, 2020 में रिलीज़ होगी। यह पीरियड ड्रामा इतिहास के पन्नों से बहादुर मराठा योद्धा तानाजी मालुसरे की कहानी को पर्दे पर पेश करेंगे, जिन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज की सेवा में अपना जीवन लगा दिया था।

दूसरी फिल्म है अनीस बज़्मी के निर्देशन में बन रही पागलपंती। इस मल्टी स्टारर कॉमेडी फिल्म में जॉन अब्राहम, अनिल कपूर, इलियाना डीक्रूज़, कृति खरबंदा और अरशद वारसी मुख्य किरदारों में हैं। ये फिल्म अब 22 नवंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होने के लिए तैयार है।


Click it and Unblock the Notifications











