भूषण कुमार ने कार्तिक आर्यन को कहा धन्यवाद: अगली फिल्म शहज़ादा के लिए कार्तिक ने इसलिए कम कर दी फीस

कार्तिक आर्यन इस समय इस जेनरेशन के सबसे सफल स्टार्स में से एक हैं। अब वो डायरेक्टर और प्रोड्यूसर की भी पहली पसंद बन चुके हैं। भूल भुलैया 2 की सफलता के बाद कार्तिक आर्यन, प्रोड्यूसर भूषण कुमार के साथ अगली फिल्म शहज़ादा पर काम करने जा रहे हैं। अब एक इंटरव्यू में भूषण कुमार ने कार्तिक आर्यन की जमकर तारीफ की।

भूषण कुमार ने एक्टर्स की भारी भरकम फीस पर बात करते हुए कहा कि जिस हिसाब से एक्टर्स बहुत ज़्यादा फीस चार्ज करते हैं। इस वजह से अमूमन, प्रोड्यूसर को फिल्म का बजट कम करना पड़ जाता है।

bhushan-kumar-showers-heaps-of-praises-on-kartik-aaryan-for-adjusting-his-fees-for-shehzada

कार्तिक आर्यन की आने वाली फिल्म शहज़ादा के साथ भी बजट की दिक्कतें आ रही थीं लेकिन भूषण कुमार ने बताया कि कार्तिक आर्यन मज़बूती के साथ फिल्म की टीम के साथ खड़े हो गए। उन्होंने कहा, "हम सब इसे मिलकर सुलझाएंगे और इसके बाद कार्तिक ने हर तरह से हमारी मदद की। पैसों से भी।"

गौरतलब है कि शहज़ादा, अल्लू अर्जुन की मशहूर तेलुगू फिल्म अला वैकुंठपुरामुलू का हिंदी रीमेक है। फिल्म में कार्तिक आर्यन के अपोज़िट कृति सैैनन हैं। ये पहली बार नहीं है जब कार्तिक आर्यन का किसी प्रोड्यूसर ने इस तरह साथ दिया हो।

मुराद खेतानी ने भी दिया साथ

मुराद खेतानी ने भी दिया साथ

जिस समय कार्तिक आर्यन से जुड़े ढेरों विवाद सुर्खियों में थे उस वक्त, भूल भुलैया 2 प्रोड्यूसर कुमार मंगत ने कार्तिक आर्यन का साथ देते हुए बताया था - वो बेहद सुलझे हुए इंसान हैं। उनके सर पर ना तो स्टारडम चढ़ी है और ना ही वो गैर ज़िम्मेदाराना है। कुमार मंगत ने कहा कि कार्तिक, आज भी जहां भी मिलते हैं, पांव छूने के बाद ही बाद करते हैं। कार्तिक ने आज तक कभी किसी स्क्रिप्ट में बदलाव नहीं मांगा है।

कहा गया था गैर ज़िम्मेदाराना

कहा गया था गैर ज़िम्मेदाराना

गौरतलब है कि कार्तिक आर्यन के बारे में सारी चर्चा तब शुरू हुई जब धर्मा प्रोडक्शन्स ने एक आधिकारिक घोषणा के बाद बताया कि कार्तिक अब दोस्ताना 2 का हिस्सा नहीं हैं। इसके बाद कार्तिक के डिमांड और unprofessional होने की खबरें उड़ने लगीं। इसके बाद कार्तिक के शाहरूख खान की रेड चिलीज़ के एक प्रोजेक्ट छोड़ने की खबर आई। वहीं आनंद एल राय के साथ उनकी एक लगभग फाईनल फिल्म के बारे में आनंद ने साफ कह दिया कि उन्होंने कार्तिक को कोई फिल्म ऑफर नहीं की है।

साथ में खड़ी रही इंडस्ट्री

साथ में खड़ी रही इंडस्ट्री

लेकिन कार्तिक आर्यन को इंडस्ट्री का पूरा साथ मिला। जहां एक तरफ उन्हें एकता कपूर ने फ्रेडी नाम की फिल्म ऑफर की वहीं साजिद नाडियाडवाला ने उन्हें सत्यनारायण की कथा ऑफर की। हंसल मेहता के एक प्रोजेक्ट के लिए भी कार्तिक आर्यन को तुरंत फाईनल कर दिया गया। वहीं भूल भुलैया 2 के सुपरहिट के बाद अब कार्तिक आर्यन केवल सफलता की सीढ़ियां चढ़ते दिखाई दे रहे हैं।

उड़ी थीं ढेरों अफवाहें

उड़ी थीं ढेरों अफवाहें

अफवाहें थीं कि धर्मा प्रोडक्शन्स ने कार्तिक आर्यन को गैर - ज़िम्मेदाराना होने के लिए फिल्म से बाहर किया। खबरें थीं कि करण जौहर काफी समय से दोस्ताना 2 के लिए कार्तिक की डेट्स का इंतज़ार कर रहे थे लेकिन कार्तिक ने ये डेट राम माधवानी की फिल्म धमाका को दे दी। जो कि फटाफट बनकर तैयार भी हो गई। वहीं कुछ अफवाहों का ये भी मानना था कि जान्हवी कपूर और कार्तिक आर्यन के बीच कुछ अनबन होने के बाद कार्तिक आर्यन, जान्हवी कपूर के साथ शूट ही नहीं करना चाहते और इस वजह से वो लगातार शूट टाल रहे थे। इतना ही नहीं, कार्तिक चाहते थे कि जान्हवी को फिल्म से बदल दिया जाए।

फैन्स का भी मिला साथ

फैन्स का भी मिला साथ

लेकिन डायरेक्टर्स और प्रोड्यूसर्स के साथ कार्तिक आर्यन को फैन्स का भी खूब साथ मिला। इंडस्ट्री उन के बारे में राय देने पर दो हिस्सों में बंट गई। इंडस्ट्री और मीडिया का एक बड़ा वर्ग ऐसा मान रहा है कि ये सब कार्तिक पर प्लान किया हुआ अटैक है जिसे कार्तिक बेहद ही समझदार तरीके से डील कर रहे हैं और केवल अपने काम पर फोकस कर रहे हैं। वहीं फैन्स ने कार्तिक को सोशल मीडिया पर भी स्टार बना दिया।

फीस बढ़ाने की थी खबरें

फीस बढ़ाने की थी खबरें

माना जा रहा था कि भूल भुलैया 2 की सफलता के बाद कार्तिक आर्यन ने अपनी फीस बढ़ा दी है और अब वो हर फिल्म के लिए 35 - 40 करोड़ रूपये ले रहे हैं। लेकिन कार्तिक ने तुरंत इस खबर का खंडन करते हुए लिखा - प्रमोशन हुआ है लेकिन सैलेरी उतनी ही है। गौरतलब है कि कार्तिक आर्यन इस समय हर फिल्म के लिए 25 करोड़ रूपये फीस लेते हैं।

शहज़ादा टीम का साथ

शहज़ादा टीम का साथ

शहज़ादा की टीम का साथ देते हुए कार्तिक आर्यन ने फिल्म का बजट सही रखने के लिए अपनी फीस कम कर दी है। इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। अब देखना है कि ये फिल्म अल्लू अर्जुन की फिल्म जितनी सफलता पाती है या नहीं। अल्लू अर्जुन की पुष्पा रिलीज़ होने के बाद, अला वैकुंठपुरामूलू को भी हिंदी में डब किया जा चुका है। लेकिन उम्मीद है कि कार्तिक आर्यन, इस फिल्म के साथ भी थिएटर में भीड़ वापस लेकर लौटेंगे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X