क्या बदलेगी कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 2 की रिलीज डेट? भूषण कुमार ने कर डाला बड़ा ऐलान!
कोरोना काल के बाद कुछ धमाकेदार फिल्मों की रिलीज का ऐलान हुआ था और ऐसा लगा था कि अब सबकुछ फिर से पटरी पर आ चुका है। लेकिन जिस तरह से कोरोना काल 2 नजर आ रहा है तो लोग काफी परेशान हैं। अब जिन फिल्मों के रिलीज के ऐलान हुए थे उनको बदलाव भी किए जा रहे हैं जो कि फैंस के लिए काफी दुखद है। इसी लिस्ट में कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 2 भी चल रही है जिसकी रिलीज डेट को बदलने की खबरें लगातार सामने आ रहीं हैं।
हालांकि अब जो खबर हम आपको बताने जा रहें हैं उससे फैंस काफी राहत की सांस लेने वाले हैं और इस दिन का इंतजार करने वाले हैँ। दरअसल इस फिल्म की रिलीज डेट को लेकर खुद फिल्म के प्रोड्यूसर भूषण कुमार ने एक खुलासा किया है। बॉलीवुड रिपोर्ट की मानें तो भूषण कुमार का कहना है कि फिल्म की रिलीज डेट नहीं बदली जाएगी।

रिलीज डेट
इसका मतलब है कि फिल्म तय रिलीज डेट पर ही रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। भूल भुलैया 2 में कार्तिक आर्यन के साथ अभिनेत्री कियारा आडवाणी लीड रोल में नजर आने वाली हैं।

फिल्म का ऐलान
इस फिल्म का ऐलान कुछ समय पहले हुआ था और तब लोगों को लगा था कि इसमें सुपरस्टार अक्षय कुमार एक बार फिर से नजर आएंगे।

रिसपॉन्स
हालांकि कार्तिक आर्यन का लुक भी इस फिल्म से सामने आ चुका है जिसको मिले जुले रिसपॉन्स उस समय मिले थे।

अनीस बज्मी
निर्देशक अनीस बज्मी द्वारा निर्देशित ये फिल्म काफी धमाकेदार कॉमेडी से भरपूर होने वाली है।

19 नवंबर 2021
इस फिल्म की रिलीज डेट की बात करें तो ये 19 नवंबर 2021 पर रिलीज होगी जिसका ऐलान कुछ समय पहले किया गया था।

कार्तिक आर्यन ने कहा था
गौरतलब है कि कार्तिक आर्यन ने कहा था कि वो इस फिल्म में कोशिश करेंगे की अक्षय कुमार की कमी फैंस को महसूस ना होने दें।


Click it and Unblock the Notifications