आमिर खान या रणबीर कपूर, 'मुगल' बॉयोपिक की रिलीज डेट- जल्द सामने आएगी डीटेल्स
भूषण कुमार की सबसे बहुप्रतीक्षित और महत्वकांक्षी प्रोजेक्ट 'मुगल' एक बार फिर खबरों में है। भूषण कुमार ने खुलासा किया कि फिल्म की स्टारकास्ट, रिलीज डेट और अन्य बातें फाइनल हो चुकी हैं। और जल्द ही इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी। बता दें, अफवाहों में हैं आमिर खान बतौर प्रोड्यूसर ही नहीं, बतौर एक्टर भी इस फिल्म से जुड़ेंगे।
आईएएनएस ने बात करते हुए भूषण कुमार ने कहा- बॉयोपिक सही ट्रैक पर चल रहा है और 2 महीनों में मैं फिल्म के स्टारकास्ट से लेकर निर्देशक तक की घोषणा करने वाला हूं। यह मेरी ड्रीम प्रोजेक्ट है और मैं इसे जल्दी जल्दी में नहीं बनाना चाहता। कुछ काम सही वक्त पर ही होती है। मेरे लिए ये एक कमर्शियल फिल्म नहीं है इसीलिए मैं जल्दी में नहीं हूं।

निर्माता ने साथ ही कहा कि जो भी लीड एक्टर चुना गया है, उसे गुलशन कुमार की ट्रांसफॉर्म करने के लिए एक साल की जरूरत होगी। फिलहाल मैं ज्यादा खुलासा नहीं करना चाहता, लेकिन मैं खुश हूं कि फिल्म बन रही है। 2021 या 2022 तक हम इस बॉयोपिक को रिलीज कर देंगे।
बता दें, गुलशन कुमार बॉयोपिक के लिए पहले अक्षय कुमार को फाइनल किया गया था। लेकिन उन्होंने फिल्म रिजेक्ट कर दिया। जिसके बाद फिल्म से आमिर खान जुड़ गए। लेकिन फिर फिल्म के निर्देशक सुभाष कपूर मीटू अभियान में फंस गए और आमिर खान ने फिल्म से हाथ पीछे लिए।
सूत्रों के अनुसार, फिल्म में गुलशन कुमार की मौत और अंडरवर्ल्ड वाले एंगल को नामात्र दिखाया जाएगा। जबकि पूरी फिल्म लगभग गुलशन कुमार के करियर पर ही आधारित होगी।


Click it and Unblock the Notifications











