हिंदी में भी रिलीज होगी प्रभास की फिल्म साहो, भूषण कुमार ने फिल्म मेकर्स से मिलाया हाथ
तेलगू फिल्म बाहुबली और बाहुबली 2 ने रिलीज होने के बाद से ही धमाल मचा दिया था। इस फिल्म ने जितना बिजनेस क्षेत्रीय भाषा में नहीं किया था उससे ज्यादा तो हिंदी भाषा मं मतलब नॉर्थ इंडिया में किया था। इसी बात को ध्यान में रखने हुए मेकर्स और हिंदी प्रोड्यूसर्स की नजर प्रभास की आने वाली फिल्म साहो पर लगी हुई है।
बता दें कि खबर है इस काम के लिए प्रोड्यूसर भूषण कुमार फिल्म के मेकर्स से हाथ मिला लिया है। खबर है कि भूषण कुमार इस फिल्म को हिंदी में बनाने का काम करेंगे क्योंकि भूषण कुमार का एक बहुत बड़ी प्रोडक्शन हाउस है।

बता दे इस काम के लिए भूषण ने यूवी क्रिएशन से हाथ मिला लिया है और बहुत जल्दी इस प्रोजेक्ट पर काम शुरु कर दिया जाएगा। फिल्म बाहुबली से पहले नॉर्थ इंडिया में किसी भी बड़े साउथ के सुपरस्टार की फिल्में रिलीज नहीं होती थी।
अगर रजनीकांत को छोड़ दिया जाए तो नॉर्थ में किसी भी स्टार के पार वो क्षमता नहीं थी दर्शकों की भीड़ इकट्ठा कर सके। बाहुबली के बाद जो जादू प्रभास का नॉर्थ इंडिया पर चला है तो जाहिर प्रभास के साथ अब कोई भी काम करने के लिए तुरंत रेडी हो जाएगा।
इस फिल्म के साथ काम करने को लेकर भूषण कुमार कहते है कि हमसे इस फिल्म में साथ में काम करने के लिए कहा गया है और ये फिल्म प्रभास की है जिसको लोग काफी ज्यादा पसंद करते है औऱ वो एक अखिल भारतीय स्टार है।
उन्होने कहा कि जो फिल्म साहो का सब्जेक्ट है वो निश्चित ही नॉर्थ के लोगों को पसंद आएगा और हिंदी ऑडिएंस भी इसी तरह का कंटेट देखना पसंद करते है।
साहो के बारे में बोलते हुए प्रभास ने कहा था कि इस फिल्म के कहानी सभी की जिंदगी से ही मिलती जुलती होगी और वो इस फिल्म की कहानी और अपने अभिनय से लोगों से जुड़ना चाहते है फिल्म की कहानी से लोगों को जोड़ना चाहते है।
बता दे कि फिल्म बाहुबली 2 के रिलीज के समय ही प्रभास की साहो का टीजर भी रिलीज कर दिया गया था जो कि लोगों को काफी ज्यादा पसंद आया था।
इस फिल्म का लोगों को बेसब्री से इंतजार है और फिल्म में प्रभास के अलावा कई और बॉलीवुड के दिग्गज भी नजर आने वाले है जो फिल्म को और रोमांचक बना देंगें। फिल्म बाहुबली के बाद से प्रभास की फैन फॉलोविंग काफी बढ़ गई है। साहो अगले साल रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications