आदिपुरुष के निर्देशक पर मेहरबान हुए भूषण कुमार, गिफ्ट की 4 करोड़ की फरारी कार

प्रभास और सैफ अली खान स्टारर 'आदिपुरुष' लगातार चर्चा में है। फिल्म के टीजर को सोशल मीडिया पर कुछ खास अच्छी प्रतिक्रिया नहीं मिली है। पिछले दिनों फिल्म के निर्देशक ओम राउत और प्रोड्यूसर भूषण कुमार लगातार सुर्खियों में थे। लेकिन, दोनों अब किसी और वजह से मीडिया में छाए हुए हैं। इसकी वजह फिल्म नहीं बल्कि फरारी है।

दरअसल, टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार ने ओम राउत को फरारी एफ8 ट्रिबुटो गिफ्ट की है। यह खास गिफ्ट भूषण कुमार ने ओम राउत को आदिपुरुष के लिए दी है। इस कार की कीमत जानकार आप भी हैरान रह जाएंगे। इसकी कीमत लगभग 4 करोड़ रुपए है।

Bhushan Kumar gifted Adipurush Director Om Raut Luxuruous Ferrari car worth rupees 4 crore

कई मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भूषण कुमार ने ये कार ओम राउत को अपनी कार की कलेक्शन से दी है। वो ओम राउत के काम से बेहद खुश हैं। यह कार पहले भूषण कुमार के नाम पर थी लेकिन, अब इससे जुड़ी सारी कागज पर ओम राउत के नाम करा दिए गए हैं। भूषण कुमार इसके पहले भी कई लोगों को इस तरह के महंगे गिफ्ट दे चुके हैं।

इससे एक बात साफ जाहिर है कि भूषण कुमार 'आदिपुरुष' से जुड़ी नकारात्मक प्रतिक्रिया से बिल्कुल भी चिंतित नहीं है। बता दें कि 'आदिपुरुष' 12 जनवरी 2023 को थियेटर में रिलीज होगी। फिल्म में प्रभास राम का किरदार निभा रहे हैं तो वहीं, सैफ अली खान रावण के किरदार में नजर आएंगे। कृति सेनन ने फिल्म में सीता का किरदार निभाया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X