2018 में ये रहा अक्षय कुमार आखिरी धमाका....पूरे होंगे 4000 करोड़, आप बुकिंग कर लीजिए
अक्षय कुमार फ्लेवर किंग हो चुके हैं ये तो सभी को पता है। उनसे कुछ भी करवा लो वो बेहतरीन अंदाज़ में करेंगे। और अब 2018 में अक्षय कुमार के यही फ्लेवर जी खोलकर देखने को मिलेंगे।
वैसे तो 2018 में अक्षय कुमार की तीन फिल्में फाइनल हो चुकी हैं - पैडमैन, 2.0 और गोल्ड। और अब भूषण कुमार ने कंफर्म कर दिया है कि उनकी मुगल पर काम तेज़ी से चल रहा है।

यानि कि मुग़ल के साथ अक्षय अपने साल की क्लोज़िंग करेंगे। दिलचस्प ये है कि ये चारों फिल्म मिलकर करीब उन्हें 1000 करोड़ तक की कमाई दे सकती हैं। इतना ही नहीं, इसी के साथ इस साल अक्षय के करियर के 4000 करोड़ पूरे हो जाएंगे।
अक्षय कुमार इंडस्ट्री के रजनीकांत हैं। वो जिस चीज़ पर हाथ रख देते हैं वो सुपरहिट है। पर ऐसा इसलिए नहीं है कि अक्षय लकी हैं, ऐसा इसलिए है कि अक्षय अपने हर किरदार पर उतना ही संघर्ष करते हैं।
उसे इस तरह अपनाते हैं कि दर्शक भी उस किरदार से जुड़े बिना नहीं रह पाते हैं। यही वजह है कि फ्लेवर कोई भी हो पर अक्षय हमेशा फिल्म सुपरहिट कर के ही मानते हैं। देखिए उनके 10 बिल्कुल अलग फ्लेवर -


Click it and Unblock the Notifications

