Allu Arjun: भूषण कुमार, संदीप रेड्डी वांगा के साथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की नई फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर तहलका

Allu Arjun Film Announcement: भारत के तीन पॉवरहाउस- निर्माता भूषण कुमार, निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा और पैन इंडिया सुपरस्टार अल्लू अर्जुन एक बड़े प्रोजेक्ट के लिए एक साथ आए हैं। जी हां, फैंस को सरप्राइज देते हुए इस बड़ी फिल्म का ऐलान किया गया है। हालांकि फिलहाल इसकी टाइटल रिवील नहीं की गई है। बता दें, इस एसोसिएशन के तहत फिल्म का निर्माण टी-सीरीज़ फिल्म्स प्रोडक्शन और भद्रकाली पिक्चर्स द्वारा किया जाएगा।
निर्माता भूषण कुमार, प्रणय रेड्डी वांगा, सह-निर्माता शिव चानना के साथ निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा और सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने हाल ही में इस फिल्म पर मोहर लगाने के लिए मुलाकात की। अल्लू अर्जुन स्टारर इस फिल्म की शूटिंग संदीप वांगा की फिल्म "स्पिरिट" को रैप करने के ठीक बाद शुरू होगी।
कोई शक नहीं कि इस खबर से अल्लू अर्जुन फैंस बेहद उत्साहित होंगे। बीते दिन रिपोर्ट्स आ रही थी कि शाहरुख खान की फिल्म जवान से अल्लू अर्जुन भी जुड़ने वाले हैं। बताया जा रहा था कि सुपरस्टार को फिल्म के लिए संपर्क किया गया और निर्माता चाहते थे कि वह एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। लेकिन, बाद में इस बारे में कोई डेवलपमेंट नहीं हुआ।
लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, 'पुष्पा' स्टार ने अपने बिजी शेड्यूल के चलते इस ऑफर को ठुकरा दिया है। अल्लू अर्जुन फिलहाल 'पुष्पा: द रूल' की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसे साल के अंत तक पूरा करने की जरूरत है, इसलिए उन्हें इस ऑफर को अस्वीकार करना पड़ा।
अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 इस वक्त हर किसी के लिए बहुप्रतीक्षित फिल्म बनी हुई है। सुकुमार द्वारा निर्देशित 'पुष्पा: द रूल' में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में हैं। जहां पुष्पा का पहला भाग 200 करोड़ के भारी भरकम बजट पर तैयार किया गया था। सूत्रों की मानें तो सीक्वल का बजट सीधे डबल कर दिया गया है। पुष्पा 2 को निर्माता 400 करोड़ के मेगा बजट पर तैयार कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











