दिग्गज कोरियोग्राफर सरोज खान की बायोपिक फाइनल- भूषण कुमार ने किया ऐलान, खरीदे राइट्स
भारत की दिग्गज कोरियोग्राफ सरोज खान की बायोपिक को लेकर लंबे समय से चर्चा थी। अब भूषण कुमार ने सरोज खान बायोपिक का ऐलान कर दिया है। उन्होंने सरोज खान के बच्चे राजू खान और सुकैना खान से सरोज खान की कहानी कहने के राइट्स खरीद लिये है। फिल्म को लेकर फिलहाल ज्यादा खुलासा नहीं किया गया है। देखना दिलचस्प होगा कि मुख्य किरदार कौन सी अभिनेत्री निभाती हैं।
इस फिल्म के बारे में बात करते हुए भूषण कुमार ने कहा, "सरोज जी ने न केवल अपने डांस मूव्स से कलाकारों के साथ दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया है, बल्कि उन्होंने हिंदी सिनेमा में कोरियोग्राफी के क्षेत्र में भी क्रांति लाई है। उनके डासं स्टाइल ने कहानियां सुनाईं जिससे हर फिल्म निर्माता को मदद मिली। वह दर्शकों को सिनेमाघरों में ले आई जिन्होंने अपने पसंदीदा अभिनेताओं को उनके ताल पर नाचते देखा।"

निर्माता ने आगे कहा, "3 साल की छोटी सी उम्र में शुरू हुआ सरोज जी का सफर काफी उतार-चढ़ावों से भरा रहा और इंडस्ट्री से उन्हें जो सफलता और सम्मान मिला, उसे जीवंत करना होगा। मुझे याद है कि मैं अपने पिता के साथ फिल्म के सेट पर जाता था और उन्हें उनकी कोरियोग्राफी से गानों में जान डालता था। कला के प्रति उनका समर्पण प्रशंसनीय था। मुझे खुशी है कि सुकैना और राजू हमें उनकी मां की बायोपिक बनाने के लिए राजी हुए।"


Click it and Unblock the Notifications











